उत्तराखंड
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला
देहरादून। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण
दस पर्वतीय जिलों में 4202 वाहन क्षमता की पार्किंग संचालित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत
पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जाम से राहत, स्थानीय लोगों की राह भी हुई आसान
- Read more about उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
- Log in or register to post comments
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी अपने अधिनस्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए गहन चर्चा एवं मंथन किया।
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बरिसल। बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक अखबार 'समकाल' के बरिसल ब्यूरो कार्यालय में शुक्रवार शाम वरिष्ठ पत्रकार पुलक चटर्जी का शव फंदे से लटका मिला। 57 वर्षीय चटर्जी 'समकाल' के बरिसल ब्यूरो चीफ रह चुके थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बरिसल कोतवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अल मामून-उल इस्लाम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौत की वास्तविक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
प्रेमिका ने 5 लाख रुपये में दी बैंककर्मी की हत्या की सुपारी, दून पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता उसकी पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मालिया ने सत्यम की हत्या के लिए लक्सर निवासी अंकित चौहान को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। घटना में शामिल शूटर अंकित पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ था, जबकि उसका साथी अंकुर फरार है।
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
एम4 राइफल भी बरामद
डोडा। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र स्थित सेओज धार में तलाशी अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी कमांडर यासिर का शव बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ने मौके से अमेरिकी निर्मित एम4 राइफल समेत अन्य हथियार और युद्ध संबंधी सामान भी कब्जे में लिया है।
संयुक्त तलाशी अभियान में मिला शव
अक्षय-सैफ की 'हैवान' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक मजबूत नजर नहीं आई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म पहले दिन कमाई के मामले में नई ऊंचाई हासिल करने में नाकाम रही।
पहले दिन नहीं चला 'हैवान' का जादू
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के समस्त विकासखण्डों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स को मासिक निर्धारित मानदेय/स्टाइपेंड के रूप में प्रोत्साहन राशि जारी की गई है।
इसके अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को ₹3,300 प्रतिमाह तथा आशा फैसिलिटेटर्स को ₹2,000 प्रतिमाह निर्धारित मानदेय के रूप में प्रदान किया जाता है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
हरीश रावत बोले- मेरे कारण कमजोर न हो पार्टी की लड़ाई
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में उस समय हलचल बढ़ गई, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनके पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना से जुड़े परिसरों में छापेमारी और बड़ी मात्रा में नकदी व आभूषण बरामद होने की खबरों के बीच रावत ने यह फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह नहीं चाहते कि उनके किसी भी निर्णय या गतिविधि का असर कांग्रेस के भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष पर पड़े।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में शहरी विकास, जलागम प्रबंधन और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने जनहित से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।