उत्तराखंड
भानियावाला फ्लाईओवर पर हुआ भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, दो की मौत
हरिद्वार से लौटते वक्त हुआ हादसा, तीन अन्य घायल
देहरादून। देहरादून के भानियावाला फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब स्प्लेंडर बाइक पर सवार पांच कांवड़िए हरिद्वार से देहरादून की ओर आ रहे थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो को दून अस्पताल और एक को सीएचसी डोईवाला भेजा गया है।
शिक्षकों के तबादलों के लिए नई नियमावली तैयार, कैबिनेट की मंजूरी जल्द
बोर्ड परिणाम खराब तो शिक्षक होंगे अनिवार्य तबादले के पात्र
देहरादून: प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों को लेकर शिक्षा विभाग ने एक नई नियमावली तैयार कर ली है, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। इस नियमावली का उद्देश्य तबादला प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगठित बनाना है।
नए नियमों के अनुसार, यदि किसी शिक्षक के द्वारा लगातार दो वर्षों तक 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम खराब रहते हैं, तो ऐसे शिक्षकों का अनिवार्य रूप से दूरस्थ (पर्वतीय) क्षेत्रों में तबादला किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया स्वागत एवं अभिनंदन
समसामयिक मुद्दों और आपसी सहयोग को लेकर हुई गहन बातचीत
देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया | इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें चारधाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड "हाउस आफ हिमालया" के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए |
भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला : रेखा आर्या
अल्मोड़ा के ताकुला में की चुनावी जनसभा
ताकुला, अल्मोड़ा । रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जनपद के ताकुला में सनौली सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की समर्थित उम्मीदवार चंपा देवी के समर्थन में जनसभा एवं चुनाव प्रचार किया।
- Read more about भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला : रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले रूमेटाॅइड रोगी काॅर्नियल अल्सर से आंखों को कैसे बचाएं
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के नेत्र रोग विभाग द्वारा एक दिवसीय सीएमई का आयोजन
पीजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की डाॅ तन्वी एवम डाॅ श्रेष्ठा अव्वल
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हादसा: शॉर्टकट रास्ते ने ली 18 वर्षीय श्रद्धालु की जान
जोशीमठ (चमोली): हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल 18 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा जंगल चट्टी के समीप हुआ, जब उन्होंने मुख्य मार्ग छोड़कर पुराने और क्षतिग्रस्त शॉर्टकट रास्ते से गुजरने की कोशिश की।
गुरप्रीत सिंह, पुत्र हरदीप सिंह, निवासी ग्राम काले, थाना सिहरटा, जिला अमृतसर (पंजाब), रविवार को 90 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले थे। जंगल चट्टी से दो किमी आगे उन्होंने मुख्य पैदल मार्ग को छोड़कर रेलिंग पार कर उस शॉर्टकट रास्ते का चयन किया, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था।
‘सख्ती से सेवा तक’— कांवड़ यात्रा में धामी सरकार की नीति पर श्रद्धालुओं ने लगाई मोहर
अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा मार्गों पर FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई
कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध ,सुरक्षित भोजन और दवाईयां
देहरादून। कांवड़ यात्रा 2025 के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए ठोस प्रबंधों की यात्रा कर रहे कांवड़ियों ने खुलकर सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार निगरानी और निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को सुर
कैलाश मानसरोवर यात्रा में हादसा: पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल
पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान एक गंभीर हादसे में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं। तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में घोड़े से गिरने के कारण उनकी कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनकी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें तत्काल रेस्क्यू कर भारत लाने का निर्णय लिया है।
रावण बनकर दिल जीत रहे हैं आशुतोष राणा, बोले — 'राम मारने नहीं, तारने आए थे
मुंबई: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता आशुतोष राणा, जो अपनी दमदार अदाकारी और विलेन के किरदारों के लिए जाने जाते हैं, इन दिनों मंच पर रावण का रूप धरकर दर्शकों को मोहित कर रहे हैं। नाटक 'हमारे राम' में रावण की भूमिका निभा रहे आशुतोष राणा इस नाटक को केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव मानते हैं।
INDIA गठबंधन से AAP का अलगाव, कांग्रेस का तीखा पलटवार
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन से औपचारिक रूप से अलग होने का ऐलान कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह अब इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है और कांग्रेस की भूमिका पर सीधा सवाल खड़ा किया है।
- Read more about INDIA गठबंधन से AAP का अलगाव, कांग्रेस का तीखा पलटवार
- Log in or register to post comments