उत्तराखंड
मानसून में बाल झड़ने से हैं परेशान? तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा
बारिश की फुहारें जहां मन को सुकून देती हैं, वहीं यह मौसम बालों और त्वचा के लिए कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। खासकर बालों का झड़ना इस मौसम में आम समस्या बन जाती है। वातावरण में मौजूद नमी, गंदगी और स्कैल्प में पसीने की अधिकता बालों की जड़ों को कमज़ोर कर देती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। यदि समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंजेपन तक भी पहुंच सकती है।
लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खा, जो न केवल बालों के झड़ने को कम करेगा, बल्कि उन्हें मजबूत और घना भी बनाएगा।
धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव
उत्तराखंड निवेश उत्सव में गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
- Read more about धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव
- Log in or register to post comments
अगस्त में मिलेगा हल्द्वानी को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
हल्द्वानी। अगले महीने हल्द्वानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मिलने जा रहा है। स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी के गौलापार में मानसखंड खेल परिसर में बन रहे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाई जा रही हैं और निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।
सीएम धामी से मिले वेटलिफ्टर मुकेश पाल
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत को दिलाया रजत और कांस्य, सीएम धामी ने दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने भेंट की। मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 07 जुलाई, 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।
- Read more about सीएम धामी से मिले वेटलिफ्टर मुकेश पाल
- Log in or register to post comments
कांवड़ियों को "उपद्रवी" और "आतंकवादी" कहना भारत की परंपरा और आस्था का अपमान- सीएम योगी
आस्था और विरासत को आतंकवाद से जोड़ना निंदनीय, समाज की एकता को किया जा रहा चोटिल
उत्तर प्रदेश। वाराणसी में आयोजित बिरसा मुंडा राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम व सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने विशेष रूप से कांवड़ यात्रा को लेकर हो रही आलोचनाओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का अपमान बताया।
सीएम धामी ने लॉन्च किया हिंदी फिल्म "5 सितम्बर" का पोस्टर
उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और सौंदर्य को दिखाएगी फिल्म
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिंदी फ़िल्म "5 सितम्बर" का पोस्टर लॉन्च किया। यह फ़िल्म पूर्णतः उत्तराखंड में फिल्माई गई है तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का सशक्त प्रयास है।
राजकुमार राव की ‘मालिक’ पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल, जानिए फिल्म की अब तक की टोटल कमाई
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ ने 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। शुरुआती दिनों में इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की, लेकिन पहले वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती गई। एक हफ्ते के भीतर इसकी कमाई लाखों तक सिमट गई है, जिससे निर्माता-निर्देशक की उम्मीदों को झटका लगा है।
अनुराग ढांडा ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा– 20 साल की सत्ता के बाद भी बिहार विकास से कोसों दूर
125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा पर AAP का वार
AAP नेता अनुराग ढांडा बोले — पार्टी की एंट्री से बदली राज्य की राजनीति की दिशा
नई दिल्ली। बिहार में आम आदमी पार्टी की सक्रियता के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पहली बार 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस फैसले को 'केजरीवाल मॉडल' की लोकप्रियता का असर बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब चुनाव बुनियादी मुद्दों पर लड़ा जाएगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की मांगों पर डीएम सविन बंसल ने दिए त्वरित निर्देश
बैठक में मौके पर ही कई मांगों को स्वीकृति, अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश
देहरादून— जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परिजनों की समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में देरी के लिए क्षमा याचना करते हुए डीएम ने बताया कि वे अपने कार्यालय में कुछ बुजुर्ग याचियों से बातचीत में व्यस्त थे, जिससे उन्हें बैठक में पहुंचने में विलंब हुआ।
सीएम धामी ने ओम पुल में आयोजित कार्यक्रम में शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत
शिवभक्तों को सम्मानित कर बोले मुख्यमंत्री: यह मेरे जीवन का सौभाग्य है