Skip to main content

उत्तराखंड

"हरिद्वार से अल्मोड़ा तक पत्रकार एकता की पुकार, UPU प्रदेश कार्यकारिणी का संगठनात्मक दौरा इस माह के अंत में"

यह केवल एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल है

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (UPU) की प्रदेश कार्यकारिणी इस माह के अंत में राज्य के पांच प्रमुख जिलों — हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत और अल्मोड़ा — का दौरा करने जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिलास्तरीय पत्रकार इकाइयों को और अधिक सक्रिय, संगठित व प्रभावशाली बनाना है।

UPU के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरे के दौरान संगठन के भीतर आपसी समन्वय और संवाद को और अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ ही चंपावत जिले में वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाने की संभावनाओं पर भी मंथन होगा।

ग्रामीण युवाओं को प्रेरित करने हेतु भारतीय सेना का ‘CARAVAN TALKIES’ अभियान शुरू

उत्तराखंड चरण का समन्वय एवं पर्यवेक्षण आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस, लैंसडाउन (उत्तराखंड) के निदेशक द्वारा किया जा रहा है।

देहरादून। भारतीय सेना ने एक नवाचारी जनसंपर्क पहल के रूप में ‘CARAVAN TALKIES’ अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सेना में उज्जवल करियर के लिए प्रोत्साहित करना है।

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर विधवा को नौकरी की उम्मीद

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर मृतक आश्रित को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर मृतक आश्रित को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू

देहरादून। देहरादून जिला प्रशासन जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत करता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "जनसेवा सर्वोपरि" संकल्प से प्रेरित होकर जिलाधिकारी सविन बंसल अपने प्रशासनिक कोर टीम के साथ जनहित में लगातार त्वरित निर्णय ले रहे हैं। इससे आम जनता में प्रशासन की नीतियों के प्रति विश्वास और भरोसा बढ़ रहा है।

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया सुधार परीक्षा का शेड्यूल, 19 हजार छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका

97 केंद्रों पर होगी उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा, हरिद्वार से सबसे ज्यादा छात्र

97 केंद्रों पर होगी उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा, हरिद्वार से सबसे ज्यादा छात्र

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ने फेल होने वाले हजारों छात्रों को बड़ी राहत दी है। 10वीं और 12वीं में एक या दो विषयों में असफल रहे 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को अब सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए पास होने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इसके लिए परीक्षाफल सुधार परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का जादू, पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये

पहले दिन की कमाई महज 30 लाख, वीकेंड पर भी नहीं मिला रिस्पॉन्स

बॉलीवुड में नए चेहरों की एंट्री हमेशा चर्चा में रहती है, और इस बार यह चर्चा शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर थी। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया ने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जहां उनके अपोजिट नजर आए विक्रांत मैसी। हालांकि फिल्म ने जितनी उम्मीदें जगाईं थीं, थिएटर्स में रिलीज के बाद उतना ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

‘MASALA डील’ पर कांग्रेस का वार, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बताया खतरा

जयराम रमेश बोले- ट्रंप सरकार की शर्तें एकतरफा और खतरनाक

जयराम रमेश बोले- ट्रंप सरकार की शर्तें एकतरफा और खतरनाक

नई दिल्ली – भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस संभावित डील को लेकर गंभीर आपत्तियां जताईं हैं। उन्होंने कहा कि यह ‘MASALA डील’ दरअसल “Mutually Agreed Settlements Achieved through Leveraged Arm-twisting” का संक्षिप्त रूप है — यानी दबाव डालकर समझौते कराना।

उत्तराखंड की जमीन पर मंडरा रहा है खतरा, बड़ा भूकंप आने की चेतावनी

वैज्ञानिकों ने जताई 7.0 तीव्रता वाले भूकंप की आशंका

वैज्ञानिकों ने जताई 7.0 तीव्रता वाले भूकंप की आशंका

देहरादून समेत 169 स्थानों पर लगे भूकंप अलर्ट सेंसर

2027 में कांग्रेस को जिताओ, गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी- पूर्व मुख्यमंत्री

गैरसैंण को लेकर हरीश रावत का बड़ा वादा

गैरसैंण को लेकर हरीश रावत का बड़ा वादा

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने गैरसैंण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर जनता 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाती है, तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में ही गैरसैंण में आधारभूत ढांचा विकसित किया गया था, जहां कभी रात में 20 लोग भी नहीं ठहर सकते थे, आज वहां 2500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था हो चुकी है।

मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई शपथ: उत्तराखंड को बनाना है भ्रष्टाचार मुक्त

मुख्यमंत्री ने बताया – भ्रष्टाचार, लव जिहाद, लैंड जिहाद और नकली पहचान पर सरकार की सख्त कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री ने बल्लीवाला में आयोजित सम्मान समारोह में दिलाई भ्रष्टाचार विरोधी शपथ

मुख्यमंत्री ने बताया – भ्रष्टाचार, लव जिहाद, लैंड जिहाद और नकली पहचान पर सरकार की सख्त कार्रवाई जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बल्लीवाला, देहरादून में ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई।