उत्तराखंड
उत्तराखंड के 6 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस
6 साल से निष्क्रिय दलों को जारी किया गया नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में बीते 6 साल से निष्क्रिय 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये सभी वे दल हैं जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है और जिनके कार्यालयों का कोई भौतिक पता भी नहीं मिल पाया है। दलों को इस नोटिस का जवाब 21 जुलाई शाम 5 बजे तक कर दिया है।
- Read more about उत्तराखंड के 6 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस
- Log in or register to post comments
उत्तराखंड में हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
कुमाऊं में गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति माणा से मलारी तक होगी आयोजन की योजना
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) के मुख्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका, फाइल प्रबंधन प्रणाली, शिकायत निवारण प्रक्रिया और सेवा प्रदाय की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।
बार-बार हिचकी आना: क्या यह किसी बीमारी के लक्षण तो नहीं ? आइये जानते हैं इसके कारण
हिचकी एक आम समस्या है, जो कभी-न-कभी हर किसी को होती है। यह अचानक शुरू होती है और कई बार अपने आप बंद भी हो जाती है, लेकिन जब यह बार-बार या लंबे समय तक बनी रहे, तो यह परेशानी का कारण बन सकती है। लोग अक्सर इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि हिचकी क्यों आती है? क्या यह सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है या किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकती है? आइए, इसके कारणों, उपायों और संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
उत्तराखंड में शुरू हुई 20 एसी टैम्पो ट्रैवलर सेवाएं, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ
देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर चलेंगे टैम्पो ट्रेवलर वाहन, यात्री सेवा होगी और बेहतर
रक्षा लेखा विभाग की भूमिका केवल कागजी नहीं, रणनीतिक है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया नियंत्रक सम्मेलन 2025 का उद्घाटन
रक्षा लेखा विभाग को आधुनिक और रणनीतिक वित्तीय संस्था में बदलने की दिशा में बड़ा कदम
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत के बाद अपने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। बेहतरीन वीएफएक्स और दमदार स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।
तीसरे दिन की कमाई:
रविवार को फिल्म ने करीब 13.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह भारत में रिलीज के तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 36.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और आगे भी इसकी कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
बिहार में चुनाव से पहले (SIR) पर बवाल, विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
महुआ मोइत्रा ने कहा- “आदेश से करोड़ों योग्य मतदाता वंचित हो सकते हैं”
10 जुलाई को होगी सुनवाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के लिए 10 जुलाई को तारीख तय की है। अदालत इस प्रक्रिया की वैधता और संवैधानिक आधार का परीक्षण करेगी, जिससे चुनावी निष्पक्षता और सभी जागरूक मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
याचिकाकर्ता और दायरा
अमेरिका विरोध पर ट्रंप का बड़ा फैसला, 10% टैरिफ लागू करने की चेतावनी
ब्रिक्स द्वारा ईरान-इस्राइल मसले पर अमेरिका की आलोचना के बाद ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया, ट्रुथ सोशल पर दी चेतावनी
वाशिंगटन। ब्राजील में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच वैश्विक मंच पर कूटनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका विरोधी रुख अपनाने वाले देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप की यह प्रतिक्रिया ब्रिक्स द्वारा ईरान और इस्राइल के संघर्ष पर अमेरिका की नीतियों की आलोचना के बाद सामने आई है।
पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याएं सरकार की प्राथमिकता- सीएम धामी
गढ़ी कैंट, देहरादून में सीएम धामी ने भूतपूर्व सैनिकों से राज्य के विकास और पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चा
जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर हमारी सरकार के प्रयासों के साथ जन सहयोग एवं कानूनी रूप से शिकायत हेतु जन जागरूकता भी आवश्यक- सीएम धामी