उत्तराखंड
पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी पूरी है- महाराज
देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड के 12 जनपदों में होने वाले पंचायत चुनाव पर लगी रोक को नैनीताल हाई कोर्ट द्वारा हटाने के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीख घोषित कर दी है। चुनाव को लेकर सरकार की पहले से ही पूरी तैयारी है।
- Read more about पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी पूरी है- महाराज
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने 'ऑल इण्डिया ऑइल सैक्टर मीट' कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
इकोलॉजी, इकॉनमी और टेक्नोलॉजी में संतुलन पर राज्य सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री धामी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के सुपुत्र दिवाकर ने भी इस अवसर पर पौधा लगाया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान और मतगणना
दो चरणों में होगा मतदान
पहले चरण का मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण का 28 जुलाई को, मतगणना 31 जुलाई को होगी
देहरादून। प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अनुसार दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को तथा दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। 31 जुलाई को मतगणना की जाएगी।
यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से यातायात ठप
पाली गाड़ के पास फंसे सैकड़ों श्रद्धालु, मलबा हटाने का कार्य जारी
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर देर रात पाली गाड़ के समीप भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और श्रद्धालुओं को घंटों से इंतजार करना पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम की तीर्थयात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए हैं।
स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने तत्काल मशीनरी मौके पर भेजी है और मलबा हटाने का कार्य जारी है, ताकि जल्द से जल्द मार्ग सुचारु किया जा सके।
- Read more about यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से यातायात ठप
- Log in or register to post comments
छात्रों को राहत: 30 सितम्बर तक खातों में भेजी जाएगी ड्रेस, बैग और जूतों की धनराशि
शिक्षा मंत्री ने छात्रों को समय पर लाभ न मिलने पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, बैग और जूते की खरीद के लिये पैसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार छात्रों के खातों में 30 सितम्बर तक डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेज देगी। इसके लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
कांवड़ मेला 2025- पांच राज्यों के अफसरों के साथ इंटरस्टेट समन्वय बैठक सम्पन्न
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए रियल टाइम कोऑर्डिनेशन और आधुनिक तकनीक के उपयोग के निर्देश
हरिद्वार – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ मेले को सरल, सुखद व सुरक्षित संपन्न कराने हेतु इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार हरिद्वार में संपन्न हुई। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान के उच्चाधिकारियों द्वारा ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
सरकारी भूमि में अतिक्रमण न हो इसके लिए मजबूत मैकेनिज्म बनाया जाय- मुख्यमंत्री
गंगा सहित अन्य नदियों के किनारे अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण न हो इसके लिए मजबूत मैकेनिज्म बनाया जाय। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण रोकने और अवैध बिक्री को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए।
हरिद्वार में परिवहन आरक्षियों की दीक्षांत परेड, 112 प्रशिक्षुओं ने ली शपथ
आईजी अनन्त शंकर ताकवाले ने किया परेड का निरीक्षण, महिला आरक्षी प्रिया के नेतृत्व में हुआ संचालन
हरिद्वार। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार में आयोजित दीक्षांत परेड में 112 परिवहन आरक्षी प्रशिक्षुओं ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। 21 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित इस परेड में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) उत्तराखण्ड, अनन्त शंकर ताकवाले ने प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई और भव्य परेड का निरीक्षण किया।
राजजात मानचित्र पर कुरुड़ व देवराला को अंकित करने को लेकर महाराज से मिला प्रतिनिधिमंडल
देहरादून। मां नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ कुरुड़ मंदिर विकासखंड नंदानगर बड़ी नंदाजात-2026 आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर मिला।