उत्तराखंड
उत्तराखंड में पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट की रोक जारी
हाईकोर्ट ने स्टे वेकेशन पर सुनवाई के लिए तय किया बुधवार का दिन
नैनीताल – उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी। उच्च न्यायालय ने इस संबंध में दायर याचिकाओं पर सुनवाई के लिए बुधवार की दोपहर का समय तय किया है। मामले में स्टे वेकेशन सहित अन्य पहलुओं पर भी सुनवाई की जाएगी।
मंगलवार को राज्य सरकार ने यह मामला मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष मेंशन किया, जिसके बाद अदालत ने सभी याचिकाओं को तलब करते हुए अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की है।
- Read more about उत्तराखंड में पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट की रोक जारी
- Log in or register to post comments
पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश मंत्री की बड़ी घोषणा, शुरू हुआ PSP 2.0
ई-पासपोर्ट से बदलेगा सफर का तरीका, मिलेगी तेज और सुरक्षित सेवा
नई दिल्ली। 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और विदेशों में कार्यरत पासपोर्ट अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के उन्नत संस्करण PSP V2.0 और ई-पासपोर्ट सेवा की राष्ट्रव्यापी शुरुआत की घोषणा की।
मंडे टेस्ट में कमजोर पड़ी आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन
रविवार के मुकाबले 8.88 करोड़ पर सिमटी सोमवार की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और हॉलीवुड के रोमांच से भरपूर कई फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में है आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, जिसने रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों में खास रुचि जगाई है। आइए जानते हैं कि सोमवार को इस फिल्म ने कमाई के मोर्चे पर कैसा प्रदर्शन किया।
आमजन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो- सचिव गृह शैलेश बगौली
सचिव गृह शैलेश बगौली ने लंबित प्रकरणों पर जताई चिंता
देहरादून। सचिव गृह शैलेश बगौली ने अपने कार्यालय सभागार में सतर्कता अधिष्ठान की समीक्षा की। सचिव बगोली ने निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश
चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराने की दी हिदायत
पर्यटन विकास की योजनाओं पर तेजी से काम करने के भी दिए निर्देश
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
ई-रिक्शा में सवार चार में से एक की मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। देहरादून-शिमला बाईपास स्थित हरभजवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
- Read more about तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
- Log in or register to post comments
जोशीमठ के पाताल गंगा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल एक की हुई मौत
जोशीमठ- पाताल गंगा में एक यात्री वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से निरीक्षक श्री कर्ण सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई।
घटनास्थल पर SDRF और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें पाया गया कि एक बलेनो कार (वाहन संख्या HR-22T-5713) पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी जिसमें कुल तीन लोग सवार थे।
बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून। देहरादून के राजपुर स्थित काठबंगला में वर्ष 2016 से पहले निवास करने वाले लोगों को नोटिस दिये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम एवं एमडीडीए के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार के अध्यादेश को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2016 से पूर्व निर्मित घरों को न तो नोटिस दिया जाए और न ही तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यहां के कई निवासी नगर निगम को पिछले लम्बे समय कर भुगतान भी कर रहे हैं। मंत्री ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों को छत दी है औ
2036 ओलंपिक में छा जाने का लें संकल्प: रेखा आर्या
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सैकड़ों पदक विजेताओं को किया सम्मानित
सीएम पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिए पुरस्कार
देहरादून- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले सैकड़ो खिलाड़ियों को सम्मानित किया । यह आयोजन सोमवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में किया गया था।
- Read more about 2036 ओलंपिक में छा जाने का लें संकल्प: रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
ईरान-इस्राइल तनाव चरम पर, ड्रोन हमले और फांसी की सजा के बीच बढ़ा संघर्ष
तेहरान/जेरूसलम- इस्राइली सेना ने सोमवार सुबह दावा किया कि उसने ईरान में मिसाइल लांचरों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। 15 से अधिक फाइटर जेट्स ने पश्चिमी ईरान के केरमानशाह और हमादान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें मिसाइल भंडारण केंद्र, रडार और ड्रोन बेस शामिल हैं। ईरान ने इस्राइली "हर्मीस 900" ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।
इस बीच, ईरान ने मोसाद से जासूसी के आरोप में तीसरे व्यक्ति को फांसी दी है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, मोहम्मद अमीन महदवी को सोमवार को फांसी दी गई, जबकि पिछले दिनों दो और लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है।