उत्तराखंड
धामी कैबिनेट की बैठक में इन 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर
महिला और बाल कल्याण के लिए बनेगा विशेष कोष
देखें, कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
देहरादून। धामी कैबिनेट की बैठक में कई विभागों से जुड़े मसलों पर निर्णय लिए गए।
उत्तराखण्ड महिला एवं बाल विकास समिति को विदेशी मदिरा/बियर पर उपकर (सेस) की धनराशि को खर्च करने का अधिकार होगा।
इस निधि के तहत आपदा/दुर्घटना में अनाथ हुए बच्चों, निराश्रित महिलाओं के जीविकोपार्जन व वृद्ध महिलाओं के लिए जीवन निर्वहन की समुचित व्यवस्था का निर्माण किया जायेगा।
- Read more about धामी कैबिनेट की बैठक में इन 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- Log in or register to post comments
पीएम मोदी की विदेश से लौटे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए कड़े सवाल
जयराम रमेश का तंज – सिर्फ मुलाकात नहीं, रणनीति में साझेदारी भी चाहिए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे सात संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात करने के बाद विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने इस मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री से यह जानना चाहा है कि क्या अब वे देश की विदेश नीति और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विपक्षी दलों को विश्वास में लेंगे और आगामी मानसून सत्र में संसद में इन विषयों पर खुलकर चर्चा के लिए तैयार होंगे?
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
देहरादून\नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें गंगाजल एवं पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट किये।
रुद्रप्रयाग में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आदमखोर गुलदार को किया ढेर
महिला की हत्या के बाद वन विभाग ने की कार्रवाई, ग्रामीणों में थी गहरी नाराजगी
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के मखेत गांव में गुलदार के आतंक का अंत हुआ है। ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने देर रात मार गिराया। पिछले कुछ महीनों में कई हमलों के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे गांव में थोड़ी राहत की सांस ली गई है।
क्या आप भी हैं सनबर्न से परेशान? तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत
तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। कई जगहों पर पारा 45 डिग्री भी पार कर गया है। धूप और गर्मी से न सिर्फ लोगों की सेहत खराब हो रही है, बल्कि इसकी वजह से अब लोगों की स्किन भी डैमैज हो रही है। दरअसल, सनबर्न का मुख्य कारण है तेज धूप। खासतौर पर अब जब पारा इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है तो हर दूसरा व्यक्ति सनबर्न से परेशान है।
सनबर्न से राहत पाने के लिए वैसे तो तमाम क्रीम बाजार में आती हैं, जो तत्काल राहत दिलाती हैं। पर, आप चाहें तो कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से भी सनबर्न की जलन को कम कर सकते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
एलोवेरा जेल
राष्ट्रीय राजमार्ग-7 और 34 के सुधार को मिली ₹720.67 करोड़ की मंजूरी
चारधाम यात्रा मार्ग पर सफर होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान
मुख्यमंत्री धामी ने जताया प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री गडकरी का आभार
देहरादून। जिले में सड़क कनेक्टिविटी और यातायात सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के देहरादून-लाल टप्पर-नेपाली फार्म खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के नेपाली फार्म-मोतीचूर खंड (कुल लंबाई 36.82 किमी) के सुधार कार्य हेतु ₹720.67 करोड़ की लागत से परियोजना को स्वीकृति दी गई है।
गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याएं जल्द होंगी दूर
राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों को गोल्डन कार्ड योजना से जोड़ने की प्रक्रिया तेज
- Read more about गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याएं जल्द होंगी दूर
- Log in or register to post comments
11 वर्षों में भारत बना वैश्विक शक्ति- सीएम धामी
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भर और सक्षम राष्ट्र की पहचान बनाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई है। विकसित भारत के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं।
- Read more about 11 वर्षों में भारत बना वैश्विक शक्ति- सीएम धामी
- Log in or register to post comments
उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में 177 पदों पर जल्द होगी भर्ती
आईबीपीएस के माध्यम से आयोजित की जायेगी परीक्षा
देहरादून। प्रदेश के सहकारी बैंकों में शीघ्र ही भारत सरकार के उपक्रम आईबीपीएस के माध्यम से 177 पदों पर भर्ती होने जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस भर्ती प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और शीघ्र ही भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिये।
प्रदेश में भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, राजधानी में पारा 38 डिग्री के पार
चार दिनों से जारी उमस और तेज धूप ने बढ़ाई मुश्किलें, राहत देगा प्री-मानसून
देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बीते चार दिनों से तेज धूप और भारी उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि राज्य में प्री-मानसून की शुरुआत होने वाली है।