उत्तराखंड
देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी सुविधा
मुख्यमंत्री के निर्देश और डीएम सविन बंसल की पहल से शहर को मिल रही आधुनिक पार्किंग की सुविधा
देहरादून— देहरादून शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह परियोजना तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर है।
10 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ
रेखा आर्या ने कैंप कार्यालय से डीबीटी के ज़रिए 3.23 करोड़ की धनराशि वितरित की
देहरादून। शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 23 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की।
काकड़ागाड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरे पत्थर, दो की मौत
छत्तीसगढ़ के चार यात्री घायल
पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों ने किया वाहन को तबाह
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों ने एक यात्री वाहन को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भ्रामक आयुर्वेदिक विज्ञापनों पर लगाम लगाने के लिए आयुष मंत्रालय का डिजिटल कदम, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ किया लॉन्च
अब आम नागरिक भी कर सकेंगे शिकायत दर्ज, कार्रवाई पर रख सकेंगे नजर
आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने किया पोर्टल का उद्घाटन
नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेदिक दवाओं से जुड़े भ्रामक प्रचार-प्रसार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से आम लोग गुमराह करने वाले विज्ञापनों की शिकायत कर सकेंगे और इन शिकायतों की जांच और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
सभी नियामक संस्थाएं एक मंच पर
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा कर तेजी से क्रियान्वयन के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने शहरी विकास, लोक निर्माण, शिक्षा व सिंचाई विभाग की प्रगति पर जताई संतुष्टि
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं को पूर्ण किए जाने में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
खेल आयोजन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड- रेखा आर्या
चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया
देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
- Read more about खेल आयोजन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
आईपीएल 2025- एलिमिनेटर मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस
हारने वाली टीम टूर्नामेंट से होगी बाहर, जीतने वाली को मिलेगा क्वालीफायर-2 का टिकट
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। एक समय खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम अब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से अपनी किस्मत बचाने के लिए भिड़ेगी। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल की राह में एक और मौका मिलेगा।
कप्तानी पर दांव
अंकिता हत्याकांड- तीनों आरोपी दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
कोटद्वार एडीजे कोर्ट ने पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या का दोषी ठहराया, 50 हजार जुर्माना और परिजनों को मुआवजा देने का आदेश
कोटद्वार। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। करीब ढाई साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस फैसले को लेकर राज्यभर में गहरी निगाहें टिकी थीं।
देहरादून में राज्य का पहला 'आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर' शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों को मिल रही शिक्षा, संगीत और तकनीकी प्रशिक्षण की नई दिशा
देहरादून। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से देहरादून में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल साकार हो रही है। शहर में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए बच्चों को अब शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, और यह कार्य राज्य के पहले आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर के माध्यम से किया जा रहा है।
महिला शक्ति की मिसाल- एनडीए से निकला पहला महिला बैच
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2022 में शामिल हुई थीं, अब बनेंगी तीनों सेनाओं की अधिकारी
पुणे। पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में शुक्रवार को इतिहास रचा गया, जब पहली बार महिला कैडेट्स का एक बैच ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट हुआ। इस बैच में 17 महिला कैडेट्स समेत कुल 300 से अधिक कैडेट्स शामिल थे। ये NDA का पहला सह-शिक्षा बैच था, जिसने खड़कवासला में स्थित खेत्रपाल परेड ग्राउंड में ‘अंतिम पग’ की शानदार परेड के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी की।
- Read more about महिला शक्ति की मिसाल- एनडीए से निकला पहला महिला बैच
- Log in or register to post comments