उत्तराखंड
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक, सभी जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े
5 जून को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ पर्यावरण दिवस बड़े स्तर पर मनाने के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सभी जनपदों के जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार से कोविड संक्रमण के विषय पर विस्तृत जानकारी ली।
सिंगटाली पुल करेगा गढ़वाल-कुमाऊं के बीच की दूरी को कम- महाराज
कई विधानसभा क्षेत्रों की जनता को मिलेगा इसका प्रत्यक्ष लाभ
गुजरात से उठी विकास और सुरक्षा की गूंज, पीएम मोदी ने कहा – भारत अब पीछे नहीं हटेगा
सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, कहा- 22 मिनट में खत्म किए 9 आतंकी ठिकाने, अब सबूत नहीं कार्यवाही दिखेगी
बढ़ियारगढ़-मालगढी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
दिगोली गांव के निवासी थे सभी मृतक, प्रशासन ने शुरू की जांच
कीर्तिनगर। उत्तराखंड के कीर्तिनगर क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
उत्तराखंड सरकार सतर्क- कोविड-19 प्रबंधन पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
स्वास्थ्य सचिव ने कहा – “हर संभावित चुनौती के लिए तैयार है राज्य”
देहरादून। देशभर में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए उत्तराखंड सरकार सतर्क हो गई है। राज्य के सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ कोविड-19 प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या
प्रदेश सरकार ने जारी किया 44 करोड़ से ज्यादा का बजट
देहरादून। प्रदेश के राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी है। कोविड के समय से रुके हुए उनके लाभांश का भुगतान जल्द होने जा रहा है । शासन स्तर से इसके लिए 44 करोड रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी कर दी गई है।
देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, JN.1 वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली।
देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में इज़ाफा देखने को मिल रहा है। खासकर JN.1 वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।
महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कोविड के नए केस सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक मामले केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से रिपोर्ट किए गए हैं। केरल में तो स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों की यात्रा व्यवस्था होगी भव्य – हेमंत द्विवेदी
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सचिव हेमंत द्विवेदी ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि मंदिर समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों की यात्रा व्यवस्था को और अधिक भव्य और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देना और देवस्थलों की गरिमा को और ऊंचा उठाना है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया मालन पुल का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात
कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। दो वर्षों से पुल के अभाव में हो रही परेशानी अब समाप्त हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित मालन पुल का विधिवत लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रीय जनता में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यक्रम में उपस्थित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते वे नहीं आ सके। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और पुल के निर्माण को सरकार की विकासपरक सोच का हिस्सा बताया।
उत्तराखंड में यूसीसी में चार माह में डेढ लाख से अधिक आवेदन मिले- सीएम धामी
राज्य के लगभग 98 प्रतिशत गाँवो से आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं
यूसीसी लागू करने में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद दिया
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में लागू यूसीसी पर प्रस्तुतिकरण दिया