Skip to main content

उत्तराखंड

एक जून से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाली विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी।

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाली विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इस अद्भुत प्राकृतिक स्थल को देखने के लिए पर्यटकों ने पहले ही पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। वन विभाग द्वारा इस बार ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे पर्यटकों को सुविधा और समय की बचत होगी।

फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने जानकारी दी कि अब तक 12 से अधिक लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं, और ये सभी जून माह में घाटी घूमने की योजना बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन का शिक्षा माफियाओं पर प्रहार जारी

फीस बढ़ोतरी पर कार्रवाई, द प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

फीस बढ़ोतरी पर कार्रवाई, द प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

बिना मान्यता चला रहे थे स्कूल, जिला प्रशासन ने लगाया भारी जुर्माना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में शहर के नामी-गिरामी स्कूलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अभिभावकों से फीस वसूली की शिकायतों के बाद प्रशासन ने कई स्कूलों की जांच की, जिससे कई अनियमितताएं उजागर हुईं।

केरल में मानसून ने रिकॉर्ड समय से पहले दी दस्तक, मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना

अलग-अलग राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

अलग-अलग राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली। केरल में इस बार मानसून ने अपने तय समय से लगभग एक सप्ताह पहले दस्तक दे दी है। यह इस दशक में सबसे जल्दी मानसून का आगमन माना जा रहा है। पिछले 16 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब मानसून 23 मई से पहले राज्य में पहुंचा है। आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को शुरू होता है, लेकिन इस बार मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सभी अनुकूल परिस्थितियां बनने के कारण मानसून जल्दी सक्रिय हो गया है।

हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ: पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज शनिवार को बैंड बाजों की धुन के साथ घांघरिया के लिए रवाना होगा।

गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज शनिवार को बैंड बाजों की धुन के साथ घांघरिया के लिए रवाना होगा। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कपाट खुलने को लेकर तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और शुक्रवार को 500 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं।

चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण में उछाल, एक दिन में 27 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण में उछाल, एक दिन में 27 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

31 लाख पार हुआ कुल रजिस्ट्रेशन

देहरादून।  चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या में हाल ही में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मई और जून महीने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल हो जाने के कारण अब श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। 22 मई को एक ही दिन में 27 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर रखा है, और 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की गई थी।

क्या आप भी हैं पैरों के तलवों में दर्द से परेशान? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगी राहत

क्या आप भी हैं पैरों के तलवों में दर्द से परेशान? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगी राहत

पैरों के तलवों में दर्द एक सामान्य समस्या है। चलने-फिरने, दौड़ने या लंबे समय तक खड़े रहने के कारण पैरों के तलवे या एड़ियां दर्द होने लग सकती हैं। यह समस्या खासकर प्लांटर फैशाइटिस, गलत जूते पहनना, अधिक वजन, डायबिटीज या नसों की कमजोरी के कारण होती है। हालांकि कई बार मंद-मंद होने वाला ये दर्द अधिक दिक्कत कर सकता है। तलवों में दर्द के कारण आप अधिक देर खड़े नहीं हो पाते। शरीर का वजन पैरों में दर्द के कारण अधिक महसूस होने लगता है। इस तरह की समस्या से निजात पाने का एक प्राकृतिक तरीका योगाभ्यास है। नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर पैर के तलवों में होने वाले दर्द से काफी हद तक राहत पाई जा सकत

"हनुमान जी की नीति ही आज के भारत की नीति है- मुख्यमंत्री योगी"

"हनुमान जी की नीति ही आज के भारत की नीति है- मुख्यमंत्री योगी"

मुख्यमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जवाब को बताया उचित और निर्णायक

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सुरक्षा नीति और भारतीय सेना की दृढ़ता पर बल देते हुए कहा कि आज का भारत शांतिप्रिय जरूर है, लेकिन अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा, "यह नया भारत है, जो पहले किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई इसे छेड़ता है तो फिर उसे छोड़ा भी नहीं जाता।"

अलंकरण समारोह में अमित शाह ने BSF की भूमिका को बताया विश्वस्तरीय

अलंकरण समारोह में अमित शाह ने BSF की भूमिका को बताया विश्वस्तरीय

देशभक्ति और समर्पण के दम पर बना BSF सबसे प्रभावशाली सीमा सुरक्षा बल

केंद्रीय गृह मंत्री ने 2,000 से अधिक शहीदों को देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए किया नमन

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अलंकरण समारोह में भाग लिया और जवानों की वीरता व समर्पण की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की सबसे चुनौतीपूर्ण सीमाओं — बांग्लादेश और पाकिस्तान — की सुरक्षा की जिम्मेदारी जब बीएसएफ को सौंपी गई, तो इस बल ने अपनी क्षमताओं से उसे पूरी तरह न्याय दिया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची पोर्टल शुरू

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची पोर्टल शुरू

secvoter.uk.gov.in पर खोजें अपना नाम

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिये पंचायत निर्वाचक नामावलियों में नाम खोजने की सुविधा हेतु मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर उपलब्ध करा दी गयी है। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘‘पंचायत मतदाता खोजें’’ पर क्लिक कर खोज सकते हैं।