उत्तराखंड
CBSE Result 2025- जारी हुए 10वीं और 12वीं के नतीजे, इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% छात्र हुए पास
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39% और कक्षा 10वीं का 93.66% रहा है। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ की बैठक, सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों पर चर्चा
संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष विराम के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान से सटे इलाकों में सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की। इस उच्चस्तरीय बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
सुशासन और समृद्धि की ओर कदम, वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान, उत्तराखंड की नई उड़ान
डबल इंजन सरकार का असर : उत्तराखंड बना वित्तीय प्रबंधन में देश का अग्रणी राज्य
उत्तराखंड की सीमाएं संवेदनशील, सिविल डिफेंस को पूरे प्रदेश में किया जाएगा विस्तारित – मुख्य सचिव
आपदा से निपटने के लिए सेना और विभागों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर
"अपनी जड़ों से जुड़े रहें" – बंशीधर तिवारी
"पहाड़ कैसे हों आबाद?" विषय पर विचार मंथन
उत्तरजन टुडे सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन
देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी जन्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहते हुए उसके विकास में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने कहा कि भले ही सकारात्मक पलायन हो रहा हो, फिर भी व्यक्ति को अपनी मिट्टी से जुड़े रहना चाहिए।
- Read more about "अपनी जड़ों से जुड़े रहें" – बंशीधर तिवारी
- Log in or register to post comments
अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की नई शुरुआत, 90 दिनों के लिए टैरिफ में राहत
घोषणा के बाद शेयर बाजारों में उछाल, निवेशकों में बढ़ा भरोसा
वाशिंगटन/बीजिंग। अमेरिका और चीन ने अपने तनावपूर्ण व्यापार संबंधों को स्थिर करने के लिए एक बड़ी पहल की है। दोनों देश 90 दिनों की प्रारंभिक अवधि के लिए एक-दूसरे पर लगाए गए घोषित टैरिफ और जवाबी टैरिफ को अस्थायी रूप से वापस लेने पर सहमत हो गए हैं। इस दौरान चीन अमेरिकी उत्पादों पर 10% शुल्क लगाएगा, जबकि अमेरिका चीनी उत्पादों पर औसतन 30% शुल्क वसूलेगा।
संयुक्त बयान में क्या कहा गया?
"ग्रामीणों के लिए एक और पहल, चकराता में आयोजित किया जाएगा बहुउद्देशीय शिविर"
"आयुष्मान कार्ड से लेकर रोजगारपरक प्रशिक्षण तक, सभी योजनाएं एक छत के नीचे उपलब्ध"
देहरादून। जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों और सुदूरवर्ती गांवों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 14 मई 2025 को प्रातः 11 बजे, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज, लाखामण्डल में आयोजित किया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट को एक और झटका, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
इंग्लैंड सीरीज से पहले लिया गया यह फैसला टीम के लिए बड़ी चुनौती
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्णागिरी मंदिर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के साथ कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित, विकास कार्यों को लेकर जताई प्रतिबद्धता
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई, खटीमा में 254 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री धामी ने किया भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन नेपाली सूखा बंदरगाह (ड्रायपोर्ट) तक पहुँचने वाले फोरलेन मार्ग का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल पर अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण की गुणवत्ता एवं समयसीमा के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बनबसा से नेपाल सीमा तक बनने वाला यह मार्ग रणनीतिक, व्यापारिक और सामरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जा रहा है।