Skip to main content

उत्तराखंड

15 मई तक 32 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, सभी नागरिक उड़ानें रद्द

15 मई तक 32 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, सभी नागरिक उड़ानें रद्द

भारत-पाक तनाव के बीच अस्थायी प्रतिबंध, यात्रियों को टिकट रद्दीकरण पर पूरी धनवापसी

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के मद्देनजर देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित कम से कम 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों का संचालन 15 मई तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पहले यह प्रतिबंध 10 मई तक लागू किया गया था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

"घूसखोरों की अब खैर नहीं– धामी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक"

"घूसखोरों की अब खैर नहीं– धामी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक"

मुख्य कोषाधिकारी, एकाउन्टेन्ट कोषागार, नैनीताल को एक लाख 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार

पिछले तीन साल में विजिलेंस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सख्ती से 150+ आरोपी सलाखों के पीछे

आईएएस, आईएफएस, इंजीनियर, जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर सहित वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ तक किसी स्तर के अधिकारी/कर्मचारी को भ्रष्टाचार पर बख्शा नहीं गया

मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयाँ, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं

आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र 20 मई से- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र 20 मई से- रेखा आर्या

जिलावार आयोजन कर वितरित किए जाएंगे 7000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र

कैबिनेट मंत्री ने उच्च अधिकारियों के साथ की योजना समीक्षा बैठक

देहरादून। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को 20 मई से नियुक्ति पत्र मिलने जा रहे हैं। विभाग ने ज्यादातर पदों के लिए अनअंतिम सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जल्द से जल्द अंतिम सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं।

रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक, उभरते खतरों पर बनी रणनीति

रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक, उभरते खतरों पर बनी रणनीति

सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दी स्थिति की विस्तृत जानकारी

नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को देश की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की, जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह उच्चस्तरीय बैठक उस घटनाक्रम के ठीक एक दिन बाद हुई, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

BSF ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, सात आतंकी ढेर

BSF ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, सात आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर।  बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक बड़ी आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 8-9 मई की रात, आतंकवादियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया, लेकिन बीएसएफ की मुस्तैदी के चलते उनकी योजना विफल हो गई। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर तैनात जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया।

गर्मी से राहत या खतरा? एसी में ज्यादा समय बिताना सेहत पर डाल सकता है भारी असर

गर्मी से राहत या खतरा? एसी में ज्यादा समय बिताना सेहत पर डाल सकता है भारी असर

आज के आधुनिक युग में गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग आम बात हो गई है। घर, ऑफिस, मॉल से लेकर गाड़ियों तक एसी का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार तो एसी को स्टेटस सिंबल के रूप में भी देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप एसी में ज्यादा देर तक समय बिताते हैं तो इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है?

उत्तराखंड को EIB से 1910 करोड़ की सौगात, पिथौरागढ़ समेत चार शहरों की पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

उत्तराखंड को EIB से 1910 करोड़ की सौगात, पिथौरागढ़ समेत चार शहरों की पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

देहरादून। उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अंतर्गत पिथौरागढ़, सितारगंज, रुद्रपुर व काशीपुर नगरों के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं पर यूरोपियन निवेश बैंक (EIB ) के साथ लगभग 1910 करोड़ रुपये के वित्तपोषण हेतु प्रोजेक्ट नेगोशिएशन हुआ। EIB ने इन परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण की सहमति दे दी है। प्रस्तावित राशि के अंतर्गत पिथौरागढ़ में पेयजल एवं सीवरेज तथा सितारगंज, रुद्रपुर और काशीपुर में पेयजल व्यवस्था से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पहले ही तैयार की जा चुकी हैं।

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं के लिए मांगी शीघ्र स्वीकृति

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं के लिए मांगी शीघ्र स्वीकृति

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण सड़क और अवसंरचना परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिससे राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। ऐसे में क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए इन परियोजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन जरूरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात

जल विद्युत और रोपवे योजना के लिए केंद्र से मांगा सहयोग

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड की प्रमुख जल विद्युत एवं पर्यटन परियोजनाओं के लिए आवश्यक स्वीकृतियों और सहायता का अनुरोध किया।