Skip to main content

उत्तराखंड

बीजापुर की पहाड़ियों में बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षा बलों ने 18 से अधिक नक्सली किये ढेर

बीजापुर की पहाड़ियों में बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षा बलों ने 18 से अधिक नक्सली किये ढेर

15 दिन से चल रहा अभियान बना निर्णायक, टॉप नक्सली निशाने पर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा क्षेत्र की कठिन पहाड़ियों में सुरक्षा बलों ने नक्सल-विरोधी अभियान को निर्णायक दिशा में मोड़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में 18 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

क्या बालों का गिरना थायरॉइड का संकेत है? जानिए कारण और समाधान

क्या बालों का गिरना थायरॉइड का संकेत है? जानिए कारण और समाधान

आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गया है, लेकिन जब बाल तेजी से और असामान्य रूप से झड़ने लगें, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। कई बार यह सिर्फ मौसम, तनाव या गलत शैंपू का परिणाम नहीं होता, बल्कि थायराइड जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में लगभग 4.2 करोड़ लोग थायराइड से पीड़ित हैं, और विशेषज्ञों के मुताबिक थायरॉइड की समस्या बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण हो सकती है। आइए, जानते हैं कि थायरॉइड और बालों के झड़ने का क्या संबंध है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में "हाउस ऑफ हिमालयाज" के स्टोर का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में "हाउस ऑफ हिमालयाज" के स्टोर का किया शुभारंभ

हाउस आफ हिमालयाज के प्रमोशन को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी केंद्र सरकार- केंद्रीय मंत्री

जॉलीग्रांट। अब देश - विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद मिल सकेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में "हाउस ऑफ हिमालयाज" स्टोर का शुभारंभ किया। इस स्टोर के खुलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री से राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी।

ऑपरेशन सिंदूर- भारत का पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला, कई आतंकी ढेर

ऑपरेशन सिंदूर- भारत का पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला, कई आतंकी ढेर

नई दिल्ली। भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए मंगलवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। इन हमलों में 70 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर और हाफिज सईद का बेटा ताल्हा सईद भी शामिल है।

निर्बाध गति से चल रही है चारधाम यात्रा- महाराज

निर्बाध गति से चल रही है चारधाम यात्रा- महाराज

जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची बारह करोड़ के पार

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। पहलगाम की घटना के बाद युद्ध के हालात बनने की संभावनाओं के कारण अभी फिलहाल मसूरी एवं प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन जैसे जैसे हालात सामान्य होंगे निश्चित रूप से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे।

बीकेटीसी के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

बीकेटीसी के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

कार्यभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति

देहरादून। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के ( बीकेटीसी ) नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के देहरादून स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया जबकि उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे । इससे पहले मंदिर समिति कार्यालय देहरादून में हवन यज्ञ तथा पूजा-अर्चना संपन्न हुई । इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी हवन तथा पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धनवीर सिंह नेगी के परिवार को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धनवीर सिंह नेगी के परिवार को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

मंत्री जोशी ने कहा – कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में उत्तरकाशी जनपद के पुरोला ब्लॉक के ग्राम हुडोली निवासी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा।

मौसम विभाग के एलर्ट पर एक्शन में आपदा प्रबंधन विभाग

मौसम विभाग के एलर्ट पर एक्शन में आपदा प्रबंधन विभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपदों के साथ की बैठक

एलर्ट को देखते हुए सभी प्रभावी सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश

कहा-बारिश अधिक हो तो चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए

चार दिनों में बाबा केदार के दर्शनार्थियों की संख्या पहुँची 1 लाख के पार

धामी सरकार के कुशल प्रबंधन से यात्रा बन रही सुविधाजनक और सुरक्षित

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। बता दें की विगत 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते यात्रा दिनोंदिन जोर पकड़ रही है।

उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण विकास में हो रहा है बेहतरीन कार्य - चौहान

उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण विकास में हो रहा है बेहतरीन कार्य - चौहान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंगोरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की पैरवी की

देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में कृषि उत्पादन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना की है।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य में खेती का रकबा कम होने के बावजूद उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।