उत्तराखंड
सड़क हादसे में घायल हुए 'इंडियन आइडल' 12 के विजेता पवनदीप राजन, हालत गंभीर
गजरौला में कैंटर से टकराई कार, दो अन्य लोग भी घायल
देहरादून। टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के विजेता और लोकप्रिय सिंगर पवनदीप राजन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा की ओर जा रहे थे। रास्ते में गजरौला के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से जा टकराई।
केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा कारोबार
प्रसाद, सोवेनियर, स्थानीय उत्पाद के स्टॉल से लेकर होमस्टे का कारोबार
- Read more about केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा कारोबार
- Log in or register to post comments
क्या आप भी अपने बच्चों को प्लास्टिक की बोतल से पिलाते हैं दूध, अगर हां, तो जान लीजिये इसके दुष्प्रभाव
आजकल अधिकांश घरों में छोटे बच्चों को दूध पिलाने के लिए प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग आम बात हो गई है। यह सुविधा तो देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके बच्चे की सेहत पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है? विशेषज्ञों की मानें तो प्लास्टिक बोतलों का नियमित उपयोग बच्चों के शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास को भी प्रभावित कर सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से इस बात की चेतावनी दे रहे हैं कि शिशुओं के लिए प्लास्टिक की बोतलें सुरक्षित नहीं हैं। इनसे न केवल शरीर में माइक्रोप्लास्टिक जमा हो सकता है, बल्कि इसके कारण क्रॉनिक बीमारियों और बौद्धिक विकास में बाधा का भी खतरा रहता है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, विशेष पूजा कर विश्व कल्याण की करी कामना
डॉ. सौरभ गहरवार के निर्देशन में केदारघाटी में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्था, टोकन प्रणाली के लिए जिला प्रशासन की सराहना की
उत्तराखंड के निरंतर विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए भी मांगा बाबा से आशीर्वाद
केदार घाटी का प्रत्येक कण शिवमय- राज्यपाल
भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, जीनोम संपादित धान की दो नई किस्में की विकसित
'कमला' और 'पूसा डीएसटी राइस-1' से होगा जलवायु परिवर्तन का सामना और बढ़ेगा उत्पादन
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने जीनोम एडिटिंग तकनीक के माध्यम से धान की दो अत्याधुनिक किस्में विकसित की हैं, जो कम लागत, कम पानी और कम समय में अधिक उत्पादन देने में सक्षम हैं। इन किस्मों के जरिए भारत ने दुनिया में पहली बार जीनोम संपादित चावल की किस्में व्यावसायिक रूप से तैयार करने का कीर्तिमान रच दिया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘कमला (डीआरआर-100)’ और ‘पूसा डीएसटी राइस-1’ नामक इन किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया।
उत्तराखण्ड को केन्द्र सरकार की बड़ी सौगात- ज्योतिर्मठ पुनर्विकास के लिए 291 करोड़ मंजूर
मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार, बोले— सुरक्षित और सुनियोजित शहर बनेगा ज्योतिर्मठ
देहरादून। केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ज्योतिर्मठ को आपदा से सुरक्षित करने के लिए 291.15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है।
यात्रा के दौरान "अतिथि देवो भव:" की परम्परा का ध्यान रखें- महाराज
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची ग्यारह करोड़ चौरासी लाख के पार
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलने पर समस्त सनातन धर्मावलंबियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री यमुनोत्री, श्री गंगोत्री, श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।
भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार बीरेंद्र सिंह असवाल का 93 वर्ष की आयु में निधन
कोटद्वार में बीरेंद्र सिंह असवाल को अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के पौड़ी जिला संवाददाता रहे वरिष्ठ पत्रकार बीरेंद्र सिंह असवाल का लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
बीरेंद्र सिंह असवाल ने अपने जीवन में कोटद्वार प्रेस क्लब के संरक्षक, भाजपा नगर अध्यक्ष और संयुक्त कर्मचारी संघ कोटद्वार मंडल के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उनके निधन से पत्रकारिता, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
'रामकथा' आत्मिक चेतना जागृत करने का माध्यम- सीएम धामी
नंदप्रयाग में रामकथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से मिलता है धर्म, सेवा और भक्ति का संदेश
- Read more about 'रामकथा' आत्मिक चेतना जागृत करने का माध्यम- सीएम धामी
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दून शहर में नए- नए प्रोजेक्ट लाकर आधुनिकता की ओर ले जाने में जुटे डीएम सविन
तिब्बती मार्केट व कोरोनेशन में ऑटोमेटेड पार्किंग ट्रायल युद्धस्तर पर