उत्तराखंड
देहरादून माजरी माफी स्थित माँ पीताम्बरा बगलामुखी शक्तिपीठ में चोरी
दानपात्र तोड़ा, नकदी लेकर फरार, मंदिर का ताला टूटा मिला
देहरादून। शहर में चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार को चंद्रहण के कारण माजरीमाफी स्थित प्रख्यात माँ पीताम्बरा बगलामुखी शक्तिपीठ बंद रहा। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर नकदी चोरी कर ली।
[video width="848" height="478" mp4="https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-08-at-11.05.35.mp4"][/video]
मंदिर की मान्यता और घटना का खुलासा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण
लाल कुआं/नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद के लाल कुआं तहसील में बिंदुखात्ता गांव और रावनगर प्रथम में आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पिछले दिनों गोला नदी में बाढ़ आने से बिंदु खात्ता के इंदिरा नगर में काफी नुकसान हुआ था। इसके साथ ही रावनगर प्रथम गांव में भी लोगों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ी और काफी नुकसान हुआ। पानी के तेज बहाव से सुरक्षा दीवार ढह गई और कई मकान बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो गए ।
विकास के लिए जरूरी है सामाजिक समरसता : रेखा आर्या
सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री
हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विकास के लिए सामाजिक समरसता को आवश्यक बताया। रेखा आर्य ने रविवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित पर्वत पब्लिक स्कूल में आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि समाज को जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है।
- Read more about विकास के लिए जरूरी है सामाजिक समरसता : रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
अथर्व से चैताली तक जाने कुछ अनोखे बेबी नेम्स
जब बच्चे के नाम की बात आती है तो माता-पिता अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर कौन-सा नाम सबसे बेहतर होगा। नाम सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व और भविष्य से भी जुड़ा होता है। इसी वजह से आजकल लोग ऐसे नाम तलाशते हैं जो अनोखे हों, बदलते समय के साथ ट्रेंड में हों और सुनने में भी हटके लगें। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही खास और यूनिक नाम, जो इस समय काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
लड़को के कुछ यूनिक नेम्स
1. आरव (शांति)
2. अद्वैत (अनोखा )
3. अथर्व (पवित्र और शुभ)
- Read more about अथर्व से चैताली तक जाने कुछ अनोखे बेबी नेम्स
- Log in or register to post comments
स्वास्थ्य विभाग में 300 चिकित्सकों की और होगी भर्तीः डाॅ. धन सिंह रावत
लम्बे समय से गैरहारिज 56 बाॅण्डधारी डाॅक्टरों की सेवाएं समाप्त
कहा, लापरवाह चिकित्सकों के भरोसे नहीं छोड़ सकते हेल्थ सिस्टम
नशा मुक्ति के संकल्प के साथ युवाओं ने लगाई दौड़ : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मैराथन का शुभारंभ
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड देहरादून में दून यूथ फाउंडेशन द्वारा नशे के खिलाफ थीम पर आयोजित मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने 10 किमी दौड़ को फ्लैग ऑफ करते हुए युवाओं में उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति का निरोगी होना अनिवार्य है। जीवन के सभी सुख और सफलता निरोगी काया से ही संभव हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन, वचन और कर्म के लिए शरीर का तंदुरुस्त होना जरूरी है।
जौनसार आरक्षण घोटाला, ब्राह्मण-क्षत्रियों को गैरकानूनी तरीके से ST सर्टिफिकेट, RTI एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी का खुलासा
जौनसार एसटी क्षेत्र नहीं, नेताओं की ठगी से ठगा जौनसार, बेरोज़गारों के हक पर पड़ा डाका – एडवोकेट विकेश सिंह नेगी का खुलासा
राष्ट्रपति के 24 जून 1967 के आदेश का हो रहा खुल्ला उलंघन, जारी हो रहे गैरकानूनी तरीके से ST सर्टिफिकेट – एडवोकेट विकेश सिंह नेगी
आपदा के बीच परंपरा कायम, दयारा बुग्याल में 20 दिन बाद मनाया गया अंडुड़ी मेला
उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में इस वर्ष पारंपरिक अंडुड़ी मेला (बटर फेस्टिवल) धराली आपदा के कारण तय तिथि से 20 दिन बाद आयोजित किया गया। रैथल और आसपास के ग्रामीणों ने परंपरा निभाते हुए दूध-दही, मक्खन की होली खेली और राधा-कृष्ण बने पात्रों ने दही की हांडी फोड़कर उत्सव का शुभारंभ किया।
SIIMA अवॉर्ड्स 2025 पर छाया ‘पुष्पा 2’, सुकुमार ने पुष्पा 3 का किया ऐलान
दुबई में आयोजित SIIMA अवॉर्ड्स 2025 इस बार पूरी तरह से पुष्पा 2: द रूल के नाम रहे। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म ने पांच बड़ी कैटेगिरी में जीत हासिल की। कार्यक्रम के सबसे बड़े सरप्राइज में सुकुमार ने मंच से ही घोषणा कर दी कि पुष्पा 3: द रैम्पेज भी जल्द ही बनने जा रही है।
पंजाब में तबाही मचाती बाढ़, 1500 गांव प्रभावित – अमृतसर के सीमांत गांवों में बर्बादी का मंजर
अमृतसर: पंजाब इस समय इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ त्रासदी का सामना कर रहा है। अमृतसर जिले के सीमांत गांव दंगई सहित अजनाला क्षेत्र के 45 से अधिक गांवों में चार फीट तक पानी भरा हुआ है। गांव की गलियों से लेकर घरों तक हर तरफ पानी फैला है। सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, कई मकान जर्जर होकर मलबे में तब्दील हो गए हैं और ग्रामीण राहत टेंटों में रहने को मजबूर हैं।