उत्तराखंड
आईपीएल 2025– सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मुकबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद अपने पहले घरेलू मैच में जीत हासिल करने के बाद खराब फॉर्म में जूझ रही है। वह लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के परिजनों से की मुलाकात
भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा - केंद्रीय गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों के ताबूतों पर की पुष्पांजलि अर्पित
पहलगाम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के परिजनों और हमले में बचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वे भावुक नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
विभाग के महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की नियमित रूप से की जाए समीक्षा - मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
मुख्य सचिव ने राज्य के अंतर्गत चल रही एवं आगामी महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की
योजना की फंडिंग के लिए विभिन्न विकल्पों पर वित्त विभाग के साथ मंथन कर लिया जाए - मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की राज्य के अंतर्गत चल रही एवं आगामी महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
शरीर में क्यों होती है कैल्शियम की कमी? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
शरीर को फिट रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत आवश्यक माना जाता है। हालांकि लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी के कारण कम उम्र में ही हड्डियों से संबंधित समस्याओं का जोखिम तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है, कैल्शियम की कमी को इसका एक कारण माना जा सकता है।
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से दवाई लेकर कोटाबाग पहुंचा ड्रोन
दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के जरिये मेडिकल सामाग्री भेजना हुआ आसान
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल लाई रंग
मुख्यमंत्री धामी ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को अर्पित की श्रद्धांजलि
दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
यह हमारी संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा हमला है - सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रातःकालीन बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला, 26 लोगों की मौत
पहलगाम में आतंकी हमले से माहौल तनावपूर्ण
इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती की जाए- सीएम धामी
राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की
चारधाम यात्रा को अपने घर की यात्रा समझकर पूरी मेहतन व लगन से कार्य करें अधिकारी-आयुक्त
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को लेकर सर्वे कराते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करें अधिकारी
आयुक्त ने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच किमी 17 पर चल रहे डामरीकरण के कार्यो की गुणवत्ता का लिया जायजा
आयुक्त ने चारधाम यात्रा, वनाग्नि रोकथाम, ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक ली, जिला प्रशासन की प्रो-एक्टिव तैयारियों को सराहा
बदरीविशाल के अभिषेक एवं अखंड ज्योति के लिए तेल कलश प्रक्रिया आरम्भ
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू
गाडू घड़ा यात्रा आज देर शाम बीकेटीसी के चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह रेल्वे रोड ऋषिकेश पहुंचेगी
कल बुधवार 23 अप्रैल को चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह में अपराह्न तक होंगे तेलकलश गाडू घड़ा के दर्शन
23 अप्रैल अपराह्न को रात्रि विश्राम हेतु श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती प्रस्थान करेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा