उत्तराखंड
उत्तराखण्ड देश का सर्वश्रेष्ठ फिल्म डेस्टिनेशन बनने की राह पर- सीएम धामी
अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मो तथा वेब सीरीज को भी अनुदान
पर्यटन विभाग की मदद से नए शूटिंग स्थलों को चिन्हित किया जा रहा
महाराज ने अधिकारियों को परिसंपत्तियों के बंटवारे में तेजी लाने के दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन को लेकर बैठक
लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा
2026 में होनी है नंदा राजजात यात्रा
यात्रा में बेहतर भीड़ प्रबंधन, पर्यावरण की दृष्टि से प्रबंधन, सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए एसओपी बनाई जाए
- Read more about लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा
- Log in or register to post comments
'धुआं-गंध से जीना मुश्किल', MPCC कंपनी पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, बोले- जानलेवा है प्लांट, नहीं रुका तो करेंगे बड़ा आंदोलन
जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्लांट के विस्तार पर बवाल, ग्रामीणों ने SEIAA उत्तराखंड को भेजा आपत्ति पत्र
आरोप - बिना अनुमति चिमनी निर्माण, दूषित पानी सीधे जमीन में, उपकरण खराब
SEIAA, CPCB और पर्यावरण मंत्रालय को भेजा गया आपत्ति पत्र
आईपीएल 2025- चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 25वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण आईपीएल के 18वें सत्र से बाहर हो गए हैं। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने टीम के नए कप्तान के नाम का भी ऐलान कर दिया। चोटिल ऋतुराज की अनुपस्थिति में आईपीएल के मौजूदा सत्र में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।
घरेलू उपभोक्ताओं पर अब 25 से 45 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ेगा भार
उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी- टैरिफ में 5.62% की बढ़ोतरी
देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर आम उपभोक्ताओं को बिजली का तगड़ा करंट लगने जा रहा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने विभिन्न वर्ग के लिए बिजली के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसमें फिक्स चार्ज की बढ़ोतरी नहीं की गई है लेकिन प्रति यूनिट बिजली के दाम करीब 33 पैसे तक बढ़ाए गए है।
पूर्व सीएम 15 अप्रैल को मुखबा से गंगा सम्मान यात्रा का करेंगे शुभारंभ
जन समस्याएं सुनने और जन मुददों पर भी करेंगे चर्चा
14 अप्रैल को पहुंचेंगे उत्तरकाशी
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी 15 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जनपद सहित टिहरी और श्रीनगर से देवप्रयाग तक गंगा के किनारे पैदल यात्रा कर जनसमस्याओं को सुनेंगे। वहीं स्थानीय लोगों से वार्ता कर जन मुददों पर भी चर्चा की जाएगी।
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का स्पेशल सॉन्ग 'नशा' हुआ रिलीज, तमन्ना भाटिया ने जबर्दस्त डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल
अजय देवगन और रितेश देशमुख की आगामी फिल्म 'रेड 2', 1 मई को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म का स्पेशल सॉन्ग 'नशा' रिलीज हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने जबर्दस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है। तमन्ना के फैंस अब इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म रेड 2 के नशा गाने का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'अब सिर्फ नशा ही नशा होगा' गाना रिलीज हो चुका है। रेड 2 सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
धामी सरकार ने शराब की नई दुकानें खोलने पर लगाई रोक, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में शराब की नई दुकान खोलने वालों को धामी सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। दरअसल जिलाधिकारियों के पास नई दुकानें खोलने के विरोध में कई आपत्तियां दर्ज की गई हैं। आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए ही नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर दोबारा से विचार करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर फिलहाल रोक लगा दी जाए।
क्या आप भी हैं पीठ के दर्द से परेशान, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगी राहत
कभी न कभी हर किसी को पीठ में बहुत ज्यादा दर्द होता है। कुछ लोगों के लिए पीठ में दर्द की समस्या आम बात है तो कुछ लोगों को थकान, अधिक मेहनत वाले काम या अन्य किसी कारण से अचानक पीठ में दर्द होने लगता है। यह एक आम समस्या है जो रोजमर्रा के कामों को भी मुश्लिक बना देती है। पीठ में दर्द खराब मुद्रा के कारण, लंबे समय तक बैठने या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो सकता है। दर्द को नजरअंदाज करने से ये बढ़ सकता है। कार्य में समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए जल्दी से जल्दी राहत पानी जरूरी होता है।