Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तराखंड में सियासी बयानबाजियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी ने खींची लक्ष्मण रेखा

उत्तराखंड में सियासी बयानबाजियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी ने खींची लक्ष्मण रेखा

सियासी तूफान के बीच स्थिरता की गारंटी - धामी के समर्थन में आया हाईकमान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी सिर्फ एक औपचारिक पत्र नहीं बल्कि एक बड़ा सियासी संदेश भी है। यह उन नेताओं और सियासी विश्लेषकों के लिए स्पष्ट जवाब है जो प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के कयास लगा रहे थे। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के किसी मुख्यमंत्री को इस तरह से व्यक्तिगत पत्र भेजकर न केवल उनकी सराहना की, बल्कि सरकार की स्थिरता का भी परोक्ष रूप से संदेश दिया।

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा घिबली ट्रेंड, लेकिन बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा घिबली ट्रेंड, लेकिन बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा

सांसद-विधायक, पुलिस महकमे के लोग तक इस ट्रेंड के मुरीद होते आ रहे नजर 

लोग दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं 

नई दिल्ली। घिबली ट्रेंड ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। नोएडा के लोगों तक इसका असर देखने को मिल रहा है। यही नहीं, सांसद-विधायक, पुलिस महकमे के लोग तक इसके मुरीद होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एआई इमेज के माध्यम से अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। 

प्रदेशभर में सैकड़ों दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी 

प्रदेशभर में सैकड़ों दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी 

दो दर्जन दुकानों को नोटिस, बड़ी मात्रा में कुट्टू का आटा किया नष्ट

जांच समिति का गठन, तीन दिन में रिपोर्ट देगी जांच समिति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दूषित कुट्टू के आटे से अस्पतालों में भर्ती मरीजों के प्रकरण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया है।

क्या आपका भी है कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई, तो कंट्रोल करने के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास

क्या आपका भी है कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई, तो कंट्रोल करने के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास

जब खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है तो इसे हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। इससे दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल भले ही शरीर के लिए आवश्यक है लेकिन इसकी अधिक मात्रा हानिकारक हो सकती है। अस्वस्थ आहार, शारीरिक सक्रियता की कमी, अधिक वजन, धूम्रपान, मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत कई कारणों से हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो सकती है।

चमोली जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई पर कर्मचारियों में आक्रोश, न्याय की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी

चमोली जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई पर कर्मचारियों में आक्रोश, न्याय की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी

कर्मचारियों का आरोप जिला आबकारी अधिकारी व अन्य कर्मचारियों के साथ किया गया अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज

आबकारी आयुक्त और प्रमुख सचिव से मुलाकात करेंगे आबकारी विभाग के कर्मचारी

दून के प्रसिद्ध बुक स्टोर सहित कई दुकानों को किया गया सील, जानिए वजह 

दून के प्रसिद्ध बुक स्टोर सहित कई दुकानों को किया गया सील, जानिए वजह 

अभिभावकों से जबरन सामग्री बेचने वालों पर शिकंजा

शिक्षा माफिया पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी

देहरादून। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यूनिवर्सल बुक डिपो, नेशनल बुक डिपो, ब्रदर पुस्तक भंडार सहित कई दुकानों को सील कर दिया गया।

ये प्रतिष्ठान अभिभावकों को विवश कर जबरन किताबें और अन्य सामग्री बेच रहे थे। टैक्स चोरी और बिल न देने के आरोप में डीएम के निर्देश पर संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कम नहीं मिलेगा राशन, गोदामों में लगे इलेक्ट्रिक कांटे- रेखा आर्या

कम नहीं मिलेगा राशन, गोदामों में लगे इलेक्ट्रिक कांटे- रेखा आर्या

इसी महीने से नई ईपास मशीनों से मिलेगा राशन

बकाया लाभांश का भुगतान जल्द, केंद्र से मिल गया बजट

देहरादून। प्रदेश के किसी भी गांव में अब कम राशन सप्लाई नहीं होगा क्योंकि सभी गोदाम पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगा दिए गए हैं और अब इससे तौलकर ही विक्रेताओं को राशन मिलेगा। साथ ही इसी माह से प्रदेश के दो जनपदों में नई ईपास मशीनों से राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मई महीने से सभी 13 जिलों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

जिले में प्रथम बार अब डीएम आफिस में ही आमजन को निःशुल्क विधिक सलाह, निःशुल्क सरकारी वकील मुहैया

जिले में प्रथम बार अब डीएम आफिस में ही आमजन को निःशुल्क विधिक सलाह, निःशुल्क सरकारी वकील मुहैया

विधिक सहायता केन्द्र स्थापित,दो पैरालीगल वॉलिंटियर्स तैनात, प्रत्येक सोमवार रोस्टरवार ड्यूटी

न्यायालय में प्रचलित अपने वाद की त्वरित पैरवी में आमजन को मिलेगी मदद

सहकारिता विभाग को मिले आधा दर्जन सहायक निबंधक

सहकारिता विभाग को मिले आधा दर्जन सहायक निबंधक

प्रशिक्षण के उपरांत पर्वतीय जनपदों में दी गई पहली तैनाती

देहरादून। सूबे के सहकारिता विभाग को आधा दर्जन सहायक निबन्धक मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन अधिकारियों को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में प्रथम तैनाती दी गई है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नव नियुक्त सहायक निबन्धकों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में जहां तेजी आयेगी वहीं प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार होगा, साथ ही सहकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सकेगा।

आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स होगी आमने- सामने 

आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 13वें मुकाबले में आज यानि मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ ने अब तक 2 मैच खेले हैं और 1 में जीत दर्ज की है। लखनऊ ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, जबकि पंजाब ने गुजरात टाइटंस को हराकर शुरुआत की थी।