Skip to main content

उत्तराखंड

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हादसा: शॉर्टकट रास्ते ने ली 18 वर्षीय श्रद्धालु की जान

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हादसा: शॉर्टकट रास्ते ने ली 18 वर्षीय श्रद्धालु की जान

जोशीमठ (चमोली): हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल 18 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा जंगल चट्टी के समीप हुआ, जब उन्होंने मुख्य मार्ग छोड़कर पुराने और क्षतिग्रस्त शॉर्टकट रास्ते से गुजरने की कोशिश की।

गुरप्रीत सिंह, पुत्र हरदीप सिंह, निवासी ग्राम काले, थाना सिहरटा, जिला अमृतसर (पंजाब), रविवार को 90 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले थे। जंगल चट्टी से दो किमी आगे उन्होंने मुख्य पैदल मार्ग को छोड़कर रेलिंग पार कर उस शॉर्टकट रास्ते का चयन किया, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था।

‘सख्ती से सेवा तक’— कांवड़ यात्रा में धामी सरकार की नीति पर श्रद्धालुओं ने लगाई मोहर

‘सख्ती से सेवा तक’— कांवड़ यात्रा में धामी सरकार की नीति पर श्रद्धालुओं ने लगाई मोहर

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा मार्गों पर FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध ,सुरक्षित भोजन और दवाईयां

देहरादून। कांवड़ यात्रा 2025 के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए ठोस प्रबंधों की यात्रा कर रहे कांवड़ियों ने खुलकर सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार निगरानी और निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को सुर

कैलाश मानसरोवर यात्रा में हादसा: पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल

कैलाश मानसरोवर यात्रा में हादसा: पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल

पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान एक गंभीर हादसे में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं। तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में घोड़े से गिरने के कारण उनकी कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनकी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें तत्काल रेस्क्यू कर भारत लाने का निर्णय लिया है।

रावण बनकर दिल जीत रहे हैं आशुतोष राणा, बोले — 'राम मारने नहीं, तारने आए थे

रावण बनकर दिल जीत रहे हैं आशुतोष राणा, बोले — 'राम मारने नहीं, तारने आए थे

मुंबई: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता आशुतोष राणा, जो अपनी दमदार अदाकारी और विलेन के किरदारों के लिए जाने जाते हैं, इन दिनों मंच पर रावण का रूप धरकर दर्शकों को मोहित कर रहे हैं। नाटक 'हमारे राम' में रावण की भूमिका निभा रहे आशुतोष राणा इस नाटक को केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव मानते हैं।

INDIA गठबंधन से AAP का अलगाव, कांग्रेस का तीखा पलटवार

INDIA गठबंधन से AAP का अलगाव, कांग्रेस का तीखा पलटवार

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन से औपचारिक रूप से अलग होने का ऐलान कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह अब इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है और कांग्रेस की भूमिका पर सीधा सवाल खड़ा किया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, 39 सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, 39 सड़कें बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून एक बार फिर रौद्र रूप में नजर आ रहा है। राज्य के पर्वतीय जिलों में रविवार और सोमवार को भारी से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पंचायत चुनाव में कर्मचारियों के वोट पर लगी रोक, चुनावी प्रतिशत पर असर की आशंका

पंचायत चुनाव में कर्मचारियों के वोट पर लगी रोक, चुनावी प्रतिशत पर असर की आशंका

उत्तरकाशी: इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अपने मताधिकार से वंचित रहना पड़ेगा। निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के दौरान मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को वोट देने की अनुमति देने संबंधी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, जिससे शिक्षक संघ और अन्य कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है।

कांवड़ यात्रा पर बढ़ी भीड़, स्कूलों में अवकाश घोषित

कांवड़ यात्रा पर बढ़ी भीड़, स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून: सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर देहरादून प्रशासन ने बड़ी एहतियाती कार्रवाई करते हुए 21, 22 और 23 जुलाई को नगर निगम क्षेत्र सहित हाईवे से लगे कई इलाकों के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाले संभावित ट्रैफिक दबाव, सुरक्षा चुनौतियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सीएम बोले, निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास की ऊंचाइयों को छू रहा उत्तराखंड

सीएम बोले, निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास की ऊंचाइयों को छू रहा उत्तराखंड

देहरादून- इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि  हम उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में एक लाख करोड़ रूपए से अधिक की सफलतापूर्वक ग्राउंडिंग का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि  उत्सव केवल आर्थिक निवेश नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध संभावनाओं, उद्यमिता की भावना और जन भागीदारी पर आधारित समावेशी विकास का प्रतिबिंब है, जो राज्य को आत्मनिर्भरता और औद्योगिक समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।  1342 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में कारगर साबित होगा गृह मंत्री का दौरा- महाराज

औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में कारगर साबित होगा गृह मंत्री का दौरा- महाराज

निवेश गंतव्य के रूप में उबर कर सामने आ रहा है उत्तराखंड

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति, मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखण्ड निवेश उत्सव में प्रतिभाग करने से राज्य को औद्योगिक दृष्टि से विशेष बल मिलेगा। इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ दुनिया के बड़े-बड़े उद्योग घराने अब उत्तराखंड का रुख करेंगे और यहां की आर्थिकी के विस्तार को नया आयाम मिलेगा।

↑