Skip to main content

उत्तराखंड

ब्रेकिंग- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द के चलते सीसीयू में कराया गया भर्ती 

ब्रेकिंग- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द के चलते सीसीयू में कराया गया भर्ती 

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि 73 वर्षीय धनखड़ को बीते शनिवार रात अस्पताल लाया गया।  उनकी हालत स्थिर है और और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति को देर रात को बेचैनी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें देर रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज 

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानि आज चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों के खेमे से चिंताजनक खबर सामने आई है। पूर्व कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए। उनके घुटने पर चोट लगी जिसकी वजह से अभ्यास सत्र को बीच में ही रोकना पड़ा।

अब परिवहन क्षेत्र पर भी छाएंगी महिलाएं - रेखा आर्या

अब परिवहन क्षेत्र पर भी छाएंगी महिलाएं - रेखा आर्या

एक सप्ताह महिला सारथी देंगी फ्री राइड, मंत्री नें सभी सारथीयों को किया सम्मानित

महिला सारथी के साथ शहर में मंत्री रेखा आर्या नें ली राइड

मुख्यमंत्री के साथ किया महिला सारथी योजना का शुभारंभ

मोदी के "घाम तापो टूरिज्म" की संकल्पना के तहत काम करेगा पर्यटन विभाग- महाराज

मोदी के "घाम तापो टूरिज्म" की संकल्पना के तहत काम करेगा पर्यटन विभाग- महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा से शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग करने और पर्यटन की एक नई विधा "घाम तापो टूरिज्म" को प्रोत्साहित करने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेशभर में नए-नए पर्यटन स्थल स्थापित होंगे और बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे।

सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर निर्मित 04 कलर्ड पार्किंग,, फ्लाई ओवर सुधारीकरण कार्य  पूर्ण, जल्द किए जाएंगे पब्लिक को समर्पित

सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर निर्मित 04 कलर्ड पार्किंग,, फ्लाई ओवर सुधारीकरण कार्य  पूर्ण, जल्द किए जाएंगे पब्लिक को समर्पित

सड़क सुरक्षा समिति को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर सुधारीकरण कार्य निरंतर  जारी

जीवन रक्षक समिति के माध्यम से आईएसबीटी, हॉटस्पाट को सुगम सुरक्षित बनाने की जिला प्रशासन की सार्थक पहल

फ्लाईओवर का लेफ्टटर्न कारगी की ओर खोलने की प्रक्रिया,  सुरक्षा कार्य पूर्ण 

जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित वाहनों को डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव किया कम

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान बहनों को "उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025" से किया सम्मानित

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान बहनों को "उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025" से किया सम्मानित

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून हाथी बड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित "उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कृषि मंत्री और माता मंगला ने प्रदेशभर से आईं महिला किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए "उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025" से सम्मानित किया।

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर का जादू बरकरार, अब तक कमा चुकी इतने करोड़ रुपये 

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर का जादू बरकरार, अब तक कमा चुकी इतने करोड़ रुपये 

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस एक कदम की दूरी पर है। तीसरे हफ्ते भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया?

‘छावा’ का 22 दिन का कलेक्शन
‘छावा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 22वें दिन 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म पहले ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

हेमकुंड साहिब जाने वाले अस्थायी पुल का निर्माण सफलतापूर्वक हुआ पूरा

हेमकुंड साहिब जाने वाले अस्थायी पुल का निर्माण सफलतापूर्वक हुआ पूरा

ग्रामीणों की आवाजाही हुई शुरू 

जोशीमठ। गोविंदघाट में लोनिवि ने पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थाई पुल तैयार कर दिया है। अस्थाई पुल से आवाजाही शुरू हो गई है। बीते मंगलवार को गोविंदघाट में चट्टान टूटने से मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। जिसके कारण पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।