उत्तराखंड
आंगनबाड़ियों के माध्यम से सैनेटरी नैपकिन के वितरण की कार्ययोजना
महिला सशक्तिकरण योजनाओं का परफार्मेंस ऑडिट होगा
योजनाओं के प्रभाव मूल्यांकन (Impact Evaluation) की हिदायत
देहरादून। महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत से अभी तक कितनी महिलाओं को लाभ पंहुचा हैं, इस सम्बन्ध में सटीक जानकारी तलब करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सभी योजनाओं के Performance Audit करने के निर्देश दिए हैं।
महिला दिवस पर करना चाहते है अपने घर की महिलाओं को खुश, तो यहां जानिए अनोखे और दिल छू लेने वाले तरीके
महिला दिवस पर अपनी जिंदगी की सबसे खास महिला, चाहे वह आपकी मां हो, बहन, पत्नी, बेटी, या कोई दोस्त के लिए प्यार भरा और सेहतमंद तोहफा देना एक खूबसूरत तरीका है। यह न सिर्फ आपके स्नेह और देखभाल को दर्शाता है, बल्कि उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन का भी ख्याल रखता है।
राजभवन में लगा रंग-बिरंगे फूलों का मेला, पहले दिन जनता को मिलेगा निशुल्क प्रवेश
राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ
पुष्प प्रदर्शनी को लेकर पुलिस ने किया यातायात प्लान लागू
देहरादून। राजभवन में आज यानि शुक्रवार से रंग-बिरंगे फूलों का मेला लग गया है। तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 (पुष्प प्रदर्शनी) का शुभारंभ राज्यपाल ने किया। पहले दिन दोपहर एक से शाम छह बजे और आठ व नौ मार्च को सुबह नौ से शाम छह बजे तक जनसामान्य को राजभवन में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
फिल्म इंडस्ट्री के नामी सितारों में शामिल अभिनेता अनुपम खेर का आज है जन्मदिवस
अनुपम खेर इंडस्ट्री के नामी सितारों में शामिल हैं। साल 1984 में उन्होंने फिल्म सारांश से अभिनय पारी शुरू की जो अब तक जारी है। उसी उत्साह और उसी उमंग के साथ वे अपना हर किरदार अदा करते हैं। उनकी अभिनय प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपनी युवा उम्र में भी उन्होंने फिल्म सारांश में एक बुजुर्ग पिता का रोल बखूबी किया। उन्होंने सीरियस किस्म के रोल ही नहीं, कॉमेडी किरदार भी खूब मजेदार अंदाज में अदा किए हैं। अनुपम खेर को एक शानदार अभिनेता के रूप में तो सभी जानते हैं। मगर, वे एक कमाल के मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
उनकी कुछ प्रेरणादायक बातें इस प्रकार हैं...
महाकुंभ 2025- नई पीढ़ी सनातन संस्कृति और अध्यात्म की ओर हुई आकर्षित
महाकुंभ में युवाओं की रही रिकॉर्ड भागीदारी
रील लाइफ में जी रहे युवाओं ने सांस्कृतिक दूत बनकर महाकुंभ के आयोजन को देश-दुनिया तक पहुंचाया
महाकुंभ ने युवाओं को सनातन परंपरा से जोड़ने में निभाई अहम भूमिका
देहरादून राष्ट्रपति आशियाना परिसर में बनेगा विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को रखेंगी आधारशिला
20 जून को ही देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आमजन के लिये खुलेगा
आखिरी छोर तक की महिलाओं को भी हर प्रकार से सशक्त करेगी महिला नीति- कुसुम कण्डवाल
उत्तराखण्ड की महिलाओं को हर क्षेत्र में मजबूत बनाएगी राज्य महिला नीति
महिला आयोग ने हर मुद्दे पर बारीकी से तैयार किया है मसौदा
देहरादून। आईआरडीटी सभागार में सेतु आयोग के एम्पॉवर वूमेन विकसित और सशक्त उत्तराखण्ड विषय को लेकर आयोजित सेमिनार में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने बतौर अतिथि प्रतिभाग किया।
उत्तराखंड में पीएम मोदी के विकास और जन आक्रोश की हुई बुलंद जंग
हर्षिल-मुखवा में बजा विकास का शंख तो गैरसैंण में जनाक्रोश की रणभेरी
गैरसैंण से उठी आवाज,मंत्री प्रेम को बर्खास्त करो
गैरसैंण/चमोली। इधर हर्षिल में पीएम मोदी ने शीतकालीन पर्यटन का शंख बजाया तो गैरसैंण में जनाक्रोश की रणभेरी से घाटियां-चोटियां गूंजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल आगमन के दौरान ही ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की धरती पर नारों की आवाज घाटियों में गूंज रही थी। महिला शक्ति हर्षिल-मुखवा में भी थी और गैरसैंण में भी।
आर माधवन और नयनतारा की आगामी फिल्म 'टेस्ट' इस दिन होगी ओटीटी पर स्ट्रीम
आर माधवन और नयनतारा की आगामी फिल्म 'टेस्ट' ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। गुरुवार को निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की स्ट्रीमिंग की तारीख की घोषणा कर दी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। निर्माताओं ने इन दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का विकल्प चुनने वाली प्रमुख फिल्मों के बढ़ते चलन की वजह से डिजिटल प्रीमियर का विकल्प चुना है।
मोदी के प्रयासों से प्रदेश में बारहमासी पर्यटन का श्रीगणेश- महाराज
प्रधानमंत्री के संदेश के बाद अब उत्तराखंड टूरिज्म को लगेंगे पंख
भूमि संबंधी विसंगतियों को दूर करने के लिए "भूमि बंदोबस्त" के भी दिये निर्देश
देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा में शीतकालीन यात्रा का श्रीगणेश करने पर उत्तराखंड की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।