उत्तराखंड
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
- ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हुए 71,33,785 मतदाता
- फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र देना होगा अनिवार्य
- प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या 11733 से बढ़कर हुई 12543
- Read more about SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
- Log in or register to post comments
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विकासनगर और डोईवाला थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 20.06 ग्राम अवैध स्मैक और एक कार बरामद की गई है।
विकासनगर में दो तस्कर दबोचे
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी
समावेशी और टिकाऊ पर्यटन विकास को बढ़ावा दें- सीएस
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है। उन्होंने पर्यटन विभाग को अपने 5 वर्षों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि आउटकम इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।
गोलापार तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना पर जिला प्रशासन गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना पर तेज़ी से कार्रवाई
नैनीताल : जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि 11 जुलाई, 2026 को तीनपानी फ्लाईओवर पर हुई दु:खद सड़क दुर्घटना जिसमें चार युवकों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी, नैनीताल विवेक राय को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नामित किया है।
उत्तराखण्ड में 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा फिर हुई सक्रिय, आज से 24×7 शुरू हुई स्वास्थ्य सहायता
आवश्यक विद्युत एवं तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण, प्रदेशवासियों को पूर्ववत 24×7 मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
देहरादून : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तराखण्ड के अंतर्गत संचालित 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं आवश्यक तकनीकी एवं विद्युत संबंधी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद आज से पुनः शुरू हो गई । हेल्पलाइन पूर्व की भांति 24 घंटे और सातों दिन संचालित रहेगी। इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, आवश्यक जानकारी, शिकायत एवं अन्य निर्धारित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए अभिनेता ने अब अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ की घोषणा कर दी है। यह फिल्म उनके लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि करीब सात साल बाद वे किसी फीचर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा की और इसे अपने करियर की नई शुरुआत बताया।
नई अभिनेत्री के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज
रोहित, विराट और बुमराह की हुई वापसी
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब नए उत्साह के साथ वनडे क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार है। मंगलवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की नजर जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करने पर होगी। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम का संतुलन मजबूत हुआ है, जबकि इंग्लैंड घरेलू मैदान पर अपनी लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा।
- Read more about भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज
- Log in or register to post comments
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, मुआवजा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश
देहरादून: देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुआवजा वितरण, दस्तावेजों के परीक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित कर रहा है।
मानसून में स्वच्छता और आपदा तैयारियों पर नगर निगम सख्त, नगर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
देहरादून: नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय (आईएएस) ने सोमवार को स्वच्छता व्यवस्था, जलभराव, नाला सफाई, डेंगू रोकथाम और मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।