उत्तराखंड
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान उत्तराखण्डवासी देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल से है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) एवं बीएलए का संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित करें- जिला निर्वाचन अधिकारी
हर विधानसभा व जिला स्तर पर सहायता केंद्र होंगे स्थापित
पौड़ी। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुनरीक्षण से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
आगामी दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने हेतु कृषि मंत्री को दिया आमंत्रण
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के कुलपति प्रो. परविंदर कौशल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. कौशल ने कृषि मंत्री को विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले आगामी दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
- Read more about कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
- Log in or register to post comments
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी
देहरादून। उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से व्यापक कार्य किया जा रहा है। कृषि, मिलेट्स, रेशम उत्पादन, सब्जी क्रय, बायोफर्टिलाइजर वितरण, साइलेज विक्रय और सामूहिक सहकारी खेती जैसी गतिविधियों से समितियों की आय में भी निरंतर वृद्धि हो रही है तथा किसानों और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है।
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
गर्मी बढ़ने के साथ ही एयर कंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है, जिससे लोगों को राहत तो मिलती है, लेकिन इसका अधिक उपयोग स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी डाल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय तक एसी में रहना शरीर के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है, इसलिए इसका संतुलित और सावधानीपूर्वक उपयोग जरूरी है।
गर्मियों में एसी लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसकी ठंडी और शुष्क हवा शरीर के प्राकृतिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है। लगातार एसी में रहने से त्वचा, श्वसन तंत्र और पाचन प्रणाली पर असर पड़ता है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
बेटियों की निश्छल मुस्कान में होता है ईश्वर का वास- गणेश जोशी
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन देहरादून के आर्यनगर स्थित मंदिर में मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने 251 कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की चर्चित फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों से सराहना पाने वाली यह फिल्म अब घर बैठे देखने के लिए तैयार है, जिससे फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर रिलीज किया जाएगा। प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि यह रिलीज गुड फ्राइडे के लंबे वीकेंड पर हो रही है, जिससे दर्शकों को फिल्म देखने का अच्छा मौका मिलेगा।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण
प्रदेश सरकार नागरिकों को सुलभ, सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है- सुबोध उनियाल
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
हरमनप्रीत कौर संभालेंगी कमान, स्मृति मंधाना बनीं उपकप्तान
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। इस दौरे में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को मौका देकर टीम को संतुलित बनाने की कोशिश की गई है।
वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 2 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की।