उत्तराखंड
बाजार में हंगामा और मारपीट की नौबत आने पर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 7 हिरासत में
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों ओर से हंगामा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन संबंधित लोग शांत होने के बजाय फिर से भिड़ने लगे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के तहत शुक्रवार को व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मोहनी रोड स्थित ‘रेफल होम’ (दिव्यांगजनों की आवासीय संस्था) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
'रणबाली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आगामी तेलुगु फिल्म 'रणबाली' को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीयों पर हुए अत्याचार और उनके खिलाफ उठती विद्रोह की आवाज को दिखाया गया है। पीरियड ड्रामा फिल्म में विजय देवरकोंडा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, जबकि कहानी में रश्मिका मंदाना का किरदार भी अहम भूमिका निभाता है।
ट्रेलर में दिखी अंग्रेजों के अत्याचार और विद्रोह की कहानी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम की नजर अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम पिछले मैच की हार को भुलाकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबले से पहले भारतीय टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और रांची में उसके पिछले प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
रांची में भारत का रिकॉर्ड शानदार
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस ने बाजार अनुमानों को पछाड़ा, तीन महीने में 4,258 नए कर्मचारी भी जोड़े
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश
सावधान! आप नजर में हैं, अनधिकृत डंपिंग साइट पर कचरा फेंका तो चालान के साथ होगी सख्त कार्रवाई
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
देहरादून - मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एक होटल के अवैध निर्माण को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होटल परिसर में निर्मित अवैध बेसमेंट और 12 कमरों को सील किया।
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
देहरादून। उत्तराखंड में आपदा से प्रभावित सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को 461.87 करोड़ रुपये के बजट की आवश्यकता है। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सड़क और पुल निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
देहरादून में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
देहरादून। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में सार्वजनिक सड़क पर आपस में विवाद कर हंगामा करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। चंद्रमणि चौक के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति बिगड़ने से पहले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की है।
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी होने के साथ उत्तराखण्ड के औद्योगिक विकास का भी एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस प्रकार के आयोजन उद्योग, व्यापार, निवेश और नवाचार को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ राज्य के आर्थिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।