उत्तराखंड
वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान
रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी
देहरादून। वीकेंड, गर्मी की छुट्टियों, हीट वेव और चारधाम यात्रा के चलते मसूरी, ऋषिकेश और चकराता की ओर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 13 और 14 जून 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर से लेकर पर्यटन क्षेत्रों तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक
खेल और समाज में जसपाल राणा का योगदान एवं उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों और युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा- बंसल
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने विश्व विख्यात निशानेबाज और भारत की शान,उत्तराखंड के सपूत जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
देहरादून। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों समेत मैदानी इलाकों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 18 जून तक पूरे प्रदेश में इसी तरह मौसम बदला रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
22 जून को उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय के सभागार में एक भव्य 'संकल्प सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की खेल एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की।
अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। करीब चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं, जिससे यह साल की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई है।
जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री
जसपाल राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित और भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके आकस्मिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि उत्तराखंड ने अपना एक गौरवशाली सपूत खो दिया है।
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लेलू में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज के सभागार में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की।
- Read more about मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर राजधानी पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगी और शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, जबकि शहर में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग क्षेत्र में नदी किनारे चट्टानों के बीच फंसे एक व्यक्ति को SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली सोनप्रयाग के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि सटल पुल के पास एक व्यक्ति नदी किनारे पत्थरों और चट्टानों के बीच फंस गया है तथा स्वयं सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।