Skip to main content

उत्तराखंड

किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री

किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री

खटीमा में खेत पहुंचे सीएम धामी, माता के साथ किया कृषि कार्य

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के नगला तराई क्षेत्र में अपनी माता के साथ खेत में पहुंचकर कृषि कार्यों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने खेत की जुताई और खाद डालने जैसे कार्यों में हाथ बंटाया तथा किसानों के श्रम और समर्पण को करीब से महसूस किया।

कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस पर सभी श्रद्धालुओं और भक्तों को शुभकामनाएं दी

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के पांच बजे विशेष पूजा-अर्चना और बाबा को मालपुए का भोग अर्पित करने के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी

मां पूर्णागिरि मंदिर में सीएम धामी ने की सफाई

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित मां पूर्णागिरि को समर्पित स्थानीय मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सफाई कार्य में सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी

481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न

पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश

तुंगनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में स्थित विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम में इन दिनों दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन ने सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी की है। पुलिस ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में केवल पंक्तिबद्ध (लाइन में) होकर ही बाबा के दर्शन करें और दर्शन करने के तुरंत बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएं, ताकि परिसर में अनावश्यक भीड़ जमा न हो।

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 212 ग्राम अवैध चरस एवं 6.81 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" अभियान को सफल बनाने के लिए देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक और चरस बरामद की है।

दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई

दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी के प्रतिष्ठित दून मेडिकल कॉलेज में करीब 80 लाख रुपये के बड़े मेस घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य निदेशालय की उच्च स्तरीय कमेटी ने इस मामले की गहन जांच पूरी कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच में कई स्तरों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कई जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी गाज गिर सकती है।

फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार

फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार

02 पिस्टल एवं 31 जिंदा कारतूस बरामद

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज-रुद्रपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और 31 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति -मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

'अब होगा हिसाब' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

'अब होगा हिसाब' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में रहस्य, धोखा, सस्पेंस और बदले की कहानी की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

18 जून से होगी स्ट्रीम