उत्तराखंड
आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हमेशा राष्ट्रभक्ति और सेवा के पथ पर – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने RSS शताब्दी समारोह में किया विशेष स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने संघ के योगदान को याद करते हुए विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया। संघ इस साल विजयदशमी से लेकर अगले वर्ष तक शताब्दी वर्ष मना रहा है।
प्रोटीन या खाली कैलोरी? जानिए सोया चाप के बारे में ये जरूरी जानकारी
आजकल बाजार और रेस्टोरेंट में सोया चाप का क्रेज बढ़ता जा रहा है। शाकाहारी और जिम जाने वाले लोग इसे प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानकर बड़ी चाव से खाते हैं। स्ट्रीट फूड हो या होम रेसिपी, हर जगह सोया चाप की लोकप्रियता बढ़ रही है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर बाजार में मिलने वाला सोया चाप आपके शरीर के लिए उतना फायदेमंद नहीं हो सकता, जितना आप सोचते हैं? असल में कई बार इसे बनाने में सोया की जगह मैदा और अन्य अनहेल्दी सामग्री ज्यादा मिलाई जाती है।
मंत्री रेखा आर्या ने बालिका निकेतन में किया कन्या पूजन
देहरादून। केदारपुरम स्थित राजकीय बालिका निकेतन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं का कंजक पूजन किया। उन्होंने नन्हीं कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया और उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कन्याओं में माँ दुर्गा का साक्षात् स्वरूप दिखाई देता है। उनके चरण पखारते ही उन्हें मन को अपार शांति मिला।
- Read more about मंत्री रेखा आर्या ने बालिका निकेतन में किया कन्या पूजन
- Log in or register to post comments
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराही गई ‘होमबाउंड’, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी
नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खूब सराही गई इस फिल्म को भारत में दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन बेहद कमजोर साबित हो रहा है।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान- 80 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच
उच्च जोखिम गर्भधारण वाली महिलाओं को मिला विशेष परामर्श और जांच
देहरादून। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदेशभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में न केवल आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है बल्कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 80 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की एएनसी (एंटीनेटल केयर ) जांच की गई, जिसमें गर्भस्थ शिशु और मां के स्वास्थ्य का आंकलन किया गया।
सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक किया अपने नाम
अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर चमके सुमित, 71.37 मीटर भाला फेंककर जीता गोल्ड
नई दिल्ली। भारत के पैरा भाला फेंक स्टार सुमित अंतिल ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने एफ-64 वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले सुमित ने 2023 और 2024 में भी गोल्ड मेडल जीता था। यही नहीं, वह टोक्यो 2021 और पेरिस 2024 पैरालंपिक में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। एशियाई पैरा खेलों के भी वह मौजूदा चैंपियन हैं।
जनहित में मिसाल बना एमडीडीए– प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की सहायता को अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा, संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है प्राधिकरण
हरिद्वार वन प्रभाग में चार दिन में दो हाथियों की मौत
एक की करंट से मौत, दूसरे की वजह अब भी रहस्य
हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग में लगातार चार दिनों के भीतर दो हाथियों की मौत से हड़कंप मच गया है। 26 सितंबर को खानपुर रेंज के रसूलपुर क्षेत्र और 29 सितंबर को शाह मंसूर बीट में हाथियों के शव मिले। इनमें से एक हाथी की मौत खेत में लगी करंट वाली फैंसिंग से हुई, जबकि दूसरे की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।
- Read more about हरिद्वार वन प्रभाग में चार दिन में दो हाथियों की मौत
- Log in or register to post comments
जैन समुदाय के प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
सामाजिक, शैक्षणिक एवं समसामयिक विषयों पर किया विचार-विमर्श
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में जैन समुदाय के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से सामाजिक, शैक्षणिक एवं समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
क्वेटा में बड़ा धमाका- 10 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
धमाके से सड़क पर खड़ी गाड़ियां और इमारतें क्षतिग्रस्त
क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा मंगलवार को एक भीषण धमाके से दहल उठी। फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के पास जरघुन रोड पर हुए इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल फैल गया।
- Read more about क्वेटा में बड़ा धमाका- 10 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
- Log in or register to post comments