Skip to main content

उत्तराखंड

प्रदेश सरकार ने किया पुलिस विभाग में फेरबदल, कई डीएसपी के हुए तबादले

प्रदेश सरकार ने किया पुलिस विभाग में फेरबदल, कई डीएसपी के हुए तबादले

उपाधीक्षकों की नई तैनाती की सूची जारी

देहरादून। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर, उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती पर भेजा गया है।

Image removed.

सोनम वांगचुक पर लगे आरोपों को पत्नी गीतांजलि ने बताया साजिश

सोनम वांगचुक पर लगे आरोपों को पत्नी गीतांजलि ने बताया साजिश

गीतांजलि अंगमो बोलीं— डीजीपी के बयान झूठे और मनगढ़ंत, प्रशासन बना रहा है बलि का बकरा

लेह। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के बयानों को झूठा और मनगढ़ंत करार देते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश बताया। गीतांजलि का कहना है कि प्रशासन किसी को बलि का बकरा बनाकर अपनी मनमर्जी थोपना चाहता है।

उत्तराखंड बनेगा खिलाड़ियों की नर्सरी- रेखा आर्या

उत्तराखंड बनेगा खिलाड़ियों की नर्सरी- रेखा आर्या

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ

रुद्रपुर/उधमसिंह नगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में मंगलवार को सीबीएसई की नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही है।

नहाते समय सीधे सिर पर पानी डालना क्यों हो सकता है खतरनाक, आइये जानते हैं इसके कारण

नहाते समय सीधे सिर पर पानी डालना क्यों हो सकता है खतरनाक, आइये जानते हैं इसके कारण

नहाना हमारी रोजमर्रा की आदत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सही तरीके से शुरू करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है? विशेषज्ञों के अनुसार, सीधे सिर पर पानी डालकर नहाना खतरनाक हो सकता है और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं, नहाने की सही शुरुआत और ‘एक्लेमटाइजेशन’ की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में।

बरसात के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का किया जाए शीघ्र पुनर्निर्माण- सीएम धामी

बरसात के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का किया जाए शीघ्र पुनर्निर्माण- सीएम धामी

सीएम धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि दिवाली से पूर्व सभी प्रमुख और सहायक सड़कें पूरी तरह से गड्ढा मुक्त हों।

‘महाकाली’ में असुरों के गुरु बने अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक हुआ जारी, दिखा खतरनाक रूप

‘महाकाली’ में असुरों के गुरु बने अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक हुआ जारी, दिखा खतरनाक रूप

पौराणिक कथाओं को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा अब अपनी अगली फिल्म ‘महाकाली’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से अभिनेता अक्षय खन्ना का पहला लुक जारी किया गया है, जिसमें वह असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

निर्देशक प्रशांत वर्मा ने ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा— “देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी। प्रस्तुत है अक्षय खन्ना, शाश्वत असुरगुरु शुक्राचार्य के रूप में।”

भारत को परमाणु और जैविक खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा- सीडीएस जनरल अनिल चौहान

भारत को परमाणु और जैविक खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा- सीडीएस जनरल अनिल चौहान

सैन्य नर्सिंग सेवा शताब्दी समारोह में सीडीएस जनरल ने दिया सुरक्षा प्रोटोकॉल पर जोर

नई दिल्ली। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि आने वाले समय में भारत को परमाणु और जैविक खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। मानेकशॉ सेंटर में सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध केवल हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि डेटा और चिकित्सा सुरक्षा भी इसका अहम हिस्सा बन गए हैं।

हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के यात्री से 1.91 लाख की ठगी, गुप्तकाशी पुलिस ने खोला राज़

देहरादून। गुप्तकाशी पुलिस ने हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ऑनलाइन भुगतान के जरिए लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है। गुजरात के एक यात्री से इन्होंने करीब दो लाख रुपये हड़प लिए थे।

अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में यूकेएसएसएससी की बोर्ड बैठक आज

अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में यूकेएसएसएससी की बोर्ड बैठक आज

भविष्य में होने वाली परीक्षाओं पर लिया जा सकता है बड़ा निर्णय

देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले की सीबीआई जांच के बाद अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं को लेकर रणनीति बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे होने वाली परीक्षाओं पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

युवाओं में क्यों बढ़ रहा लिवर रोगों का खतरा, आइये जानते हैं इसके कारण

युवाओं में क्यों बढ़ रहा लिवर रोगों का खतरा, आइये जानते हैं इसके कारण

हम अक्सर अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और अनजाने में ही अपने शरीर के सबसे अहम अंग – लिवर – के दुश्मन बन बैठते हैं। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और नशे की लत ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अब न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी तेजी से क्रॉनिक बीमारियों और लिवर रोगों का शिकार हो रहे हैं। अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दशकों में यह समस्या देश की बड़ी आबादी को प्रभावित कर सकती है, जिसका सीधा असर अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ेगा।

↑