उत्तराखंड
भारी बारिश पर अलर्ट मोड में दून पुलिस, नदी-नालों से दूर रहने की अपील
भारी बारिश के कारण नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत
नदी नालों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी नालों के किनारे न जाने की दी जा रही चेतावनी
सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर लिया जा रहा स्थिति का जायजा
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नारी पुनर्वास केंद्र में आवागमन व वाहन की आवश्यकता पर आयोग अध्यक्ष गंभीर, महिलाओं की सुविधा हेतु निदेशक को दिए आवश्यक निर्देश
तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद
सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
देहरादून। देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनभागीदारी आधारित और व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसंवाद एवं जनसुनवाई अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। सेक्टर-03 के लिए दून यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और अन्य हितधारकों ने प्रतिभाग किया।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती : एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील
राजधानी से ऋषिकेश तक चला अभियान, नियम तोड़ने वालों को स्पष्ट संदेश—बिना अनुमति निर्माण बर्दाश्त नहीं
खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के मूल निवासी पात्र खिलाड़ी और प्रशिक्षक 24 जुलाई, 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, हिमालय रत्न खेल पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आजीविका संवर्धन और जल संरक्षण पर प्रभावी नीति निर्माण पर दिया जोर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में नीति आयोग की टीम ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, जनसांख्यिकीय चुनौतियों तथा विकास की संभावनाओं के अनुरूप प्रभावी एवं दूरदर्शी नीति निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।
सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज
कुल्हाड में 123.18 लाख के मोटर मार्ग का शिलान्यास
बीरोंखाल (पौड़ी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश में "विकास का नया अध्याय" लिख रही है। प्रदेश में कई बड़ी योजनाएं आगे बढ़ा रही है। सतपुली झील और स्यूंसी झील के निर्माण से चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से एक नये डेस्टीनेशन के रुप में विकसित हो रहा है।
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
देहरादून। समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता को रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘प्रधानमंत्री विकास योजना’ के अंतर्गत आगामी 11 से 15 जुलाई तक परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय उत्तरी क्षेत्रीय ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के तत्वाधान में होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के छठे इवेंट का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
पूज्य मोरारी बापू के सान्निध्य में सनातन संस्कृति, श्रीराम के आदर्शों और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश
उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार, चारधाम यात्रा ने बनाए नए कीर्तिमान
कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का दोहराया संकल्प
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का ट्रेलर हुआ रिलीज
सस्पेंस, रोमांस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांच, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी कई रहस्यमयी हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर वारदात का तरीका एक जैसा नजर आता है। जांच आगे बढ़ने के साथ सवाल उठता है कि आखिर इस सीरियल किलर का अगला निशाना कौन होगा और क्या उसे समय रहते रोका जा सकेगा।