Skip to main content

उत्तराखंड

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

देहरादून - मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एक होटल के अवैध निर्माण को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होटल परिसर में निर्मित अवैध बेसमेंट और 12 कमरों को सील किया।

उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज

उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा से प्रभावित सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को 461.87 करोड़ रुपये के बजट की आवश्यकता है। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सड़क और पुल निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

देहरादून में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

देहरादून में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

देहरादून। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में सार्वजनिक सड़क पर आपस में विवाद कर हंगामा करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। चंद्रमणि चौक के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति बिगड़ने से पहले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की है।

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी होने के साथ उत्तराखण्ड के औद्योगिक विकास का भी एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस प्रकार के आयोजन उद्योग, व्यापार, निवेश और नवाचार को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ राज्य के आर्थिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव

टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव

25 रुपये से बढ़कर 50 रुपये किलो पहुंची कीमत

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में टमाटर के दाम एक बार फिर लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ने लगे हैं। पिछले एक महीने में प्रमुख कृषि मंडियों में टमाटर की कीमतों में तेज उछाल आया है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की मंडियों में भाव दोगुने से भी अधिक हो गए हैं, जबकि खुदरा बाजार में भी टमाटर की कीमत करीब दोगुनी पहुंच गई है। कारोबारियों के अनुसार, मौसम में बदलाव, पानी की कमी और रात के तापमान में गिरावट के चलते टमाटर की फसल प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर उत्पादन और मंडियों में आने वाली खेप पर पड़ा है।

दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर

दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर

विश्व कप से चैंपियंस लीग तक जीते कई बड़े खिताब

नई दिल्ली। स्पेन के स्टार फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने 39 साल की उम्र में पेशेवर फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला किया है। बार्सिलोना और चेल्सी जैसे बड़े क्लबों के लिए खेलने वाले पेड्रो ने अपने करीब दो दशक लंबे करियर में विश्व कप, यूरोपीय चैंपियनशिप और चैंपियंस लीग सहित कई प्रतिष्ठित ट्रॉफियां अपने नाम कीं। पिछले सत्र के बाद इटली के क्लब लाजियो से अलग होने के बाद वह किसी अन्य क्लब से नहीं जुड़े थे। अब सोशल मीडिया पर भावुक संदेश के साथ उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की है।

ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए कम रकम लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शिकायतकर्ता से कुल 1 करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। जांच के दौरान ठगी की रकम में से करीब 14 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका

सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका

सूखे मेवों में शामिल मुनक्का स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्वों का स्रोत भी माना जाता है। इसे लोग सीधे खाने के अलावा रातभर पानी में भिगोकर भी खाते हैं। सीमित मात्रा में मुनक्का को संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, इसका सेवन व्यक्ति की उम्र, खानपान और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर करना बेहतर रहता है।

मुनक्का में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के सामान्य कामकाज में मदद कर सकता है। नियमित डाइट में सीमित मात्रा में इसे शामिल करने से कब्ज जैसी समस्या में राहत मिल सकती है। इसके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है।

नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों व स्थानीय निकायों में व्यापक स्तर पर दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ

देहरादून।  जनपद में ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष शपथ अभियान की अवधि बढ़ाकर 18 अक्टूबर 2026 तक कर दी गई है। अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, स्थानीय निकायों, होटल-होम स्टे, हॉस्टलों और खेल संस्थानों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई/गोवा। फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। अस्पताल में सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई।

↑