Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा

उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा

देहरादून। मुख्स सचिव आनन्द बर्द्धन से शुक्रवार को सचिवालय में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की भारत में डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव सुश्री ईजाबेल (Ms. Isabelle Tschan) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार एवं यूएनडीपी के मध्य चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुयी।

एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या

एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या

एसआईआर के बहाने विभागीय काम बाधित होने पर नाराज हुई मंत्री

अगस्त तक शत प्रतिशत केंद्रो पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां नियुक्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर NHAI का एक्शन, अधिकारी सस्पेंड

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर NHAI का एक्शन, अधिकारी सस्पेंड

देहरादून- ​हाल ही में हुई बारिश के चलते दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का एक हिस्सा धंस गया था। NHAI ने इस घटना पर खेद जताते हुए स्पष्ट किया है कि सड़क धंसने का मुख्य कारण पानी का जमा होना था। वहाँ एक 'क्रॉस-ड्रेनेज सिस्टम' (पानी की निकासी के लिए बनी संरचना) बनाया जाना था, लेकिन स्थानीय निवासियों के विरोध के कारण उसे चालू नहीं किया जा सका...

​स्थानीय लोग उस culvert (पुलिया) को पानी की निकासी के बजाय वाहनों के आने-जाने के रास्ते के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे...​इस कारण पानी के निकलने की सही व्यवस्था पूरी नहीं हो पाई और जलभराव से सड़क धंस गई...

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा

इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे

घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्ता वादिनी के घर पर घरेलू सहायिका का करती थी कार्य, मौका देखकर किया था महंगे आभूषणों पर हाथ साफ 

घटना के बाद वादिनी को उनके द्वारा उक्त आभूषण अन्यत्र रखकर भूल जाने का दिलाया था विश्वास

भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी

भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भिलाडू में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण को लेकर खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भिलाडू में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण को लेकर खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्टेडियम निर्माण से जुड़ी भूमि हस्तांतरण एवं एक्सेस मार्ग (पहुंच मार्ग) की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत

शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत

स्थानांतरण एक्ट से छूट के लिये भी कार्मिक विभाग को भेजा जायेगा प्रस्ताव

कहा, पदोन्नति प्रकरणों के समाधान को अध्यादेश होगा अंतिम विकल्प

स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई

स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई

विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में निभाई अहम भूमिका, अधिकारियों ने कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की

पौड़ी- जनपद से स्थानांतरित होकर रुद्रप्रयाग जनपद में नयी जिम्मेदारी संभालने जा रहीं जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को शुक्रवार को विकास भवन सभागार में भावभीनी विदाई दी गयी। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल, कुशल नेतृत्व और विकास कार्यों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान

नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान

सीएम धामी के 'ऊर्जा प्रदेश' के सपने को नई रफ्तार देंगे देंगे पी.सी.ध्यानी

उपभोक्ता सेवाओं, स्मार्ट तकनीक, निर्बाध बिजली आपूर्ति और संगठनात्मक सुधार पर रहेगा फोकस- ध्यानी

देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा चयनित होने के बाद पी.सी. ध्यानी ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता यूपीसीएल को उपभोक्ता-केंद्रित, आधुनिक, तकनीक-सक्षम और लाभ अर्जित करने वाली विद्युत वितरण कंपनी के रूप में स्थापित करना होगा।