उत्तराखंड
विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर
‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ से 123 युवाओं को मिला अंतरराष्ट्रीय रोजगार
जापान, जर्मनी, सऊदी अरब और यूएई में रोजगार के अवसर, भाषा प्रशिक्षण से बढ़ रही युवाओं की वैश्विक पहचान
हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन
16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
04 जुलाई से शुरू होगा सेवा सप्ताह, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़ेंगे पात्र लाभार्थी
पौड़ी- जनपद में आगामी हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले व्यापक पौधरोपण महाअभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की।
- Read more about हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन
- Log in or register to post comments
“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ
SIR में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दानों मंडलायुक्तों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मतदाता को न हो परेशानी, निस्तारण के लिए न्याय पंचायत और वार्ड स्तर पर लगाए जाएं कैंम्प - सीईओ
14 जुलाई से SIR के अलगे चरण के लिए DEO/ERO बनाएंगे विस्तृत कार्ययोजना - सीईओ
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (1 जुलाई) से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम जीत की राह पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि इंग्लैंड भी हालिया निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर दमदार वापसी की कोशिश करेगा। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू और भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा पर सभी की नजरें रहेंगी।
- Read more about भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
- Log in or register to post comments
मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण
2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल
देहरादून। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन गुरुवार, 2 जुलाई को जनपद देहरादून के सात संवेदनशील स्थलों पर व्यापक मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित करेगा। इस अभ्यास के माध्यम से बाढ़, भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोध, राहत एवं बचाव कार्यों सहित विभिन्न आपदा परिस्थितियों में विभागों की तत्परता, समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण किया जाएगा।
32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त
पुलिस मुख्यालय में दी गई भावभीनी विदाई
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं आईजी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी/प्रिजन करण सिंह नगन्याल अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 32 वर्ष 6 माह की उत्कृष्ट राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में उनके सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
'जय हिंद जय सिंध' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों की कड़ी में अब एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। निर्देशक इंद्रजीत लंकेश की आगामी फिल्म 'जय हिंद जय सिंध' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया। यह फिल्म विभाजन की त्रासदी के साथ प्रेम, देशभक्ति और अपनी पहचान की तलाश की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।
- Read more about 'जय हिंद जय सिंध' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
- Log in or register to post comments
4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर
सीएम धामी के पांच साल- जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन
ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी राम सिंह थापा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैंट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त
अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए कठोरतम विधिक कार्रवाई के निर्देश
थाना सिडकुल में 14 वर्षीय पीड़िता को गर्भवती करने वाले दुष्कर्म के आरोपी 'समद' के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश
रुड़की के निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रकरण पर जिलाधिकारी व सीएमओ को जनपद स्तरीय समिति गठित कर निष्पक्ष जांच के आदेश, गैर-कानूनी तथ्य मिलने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई