Skip to main content

उत्तराखंड

योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव

योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ उनके धरातल पर असर और आमजन को मिल रहे लाभ का भी आंकलन करने के निर्देश दिए।

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

आजकल बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप भी अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गया है। कम उम्र के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। लंबे समय तक तनाव में रहना, पर्याप्त नींद न लेना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और असंतुलित खानपान इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।

टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार

टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "आंगन का मिलन" बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान - डॉ. धन सिंह रावत

छात्र संघ चुनावों में पहली बार बेटियों को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

देहरादून। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तल्ली, हल्द्वानी में "सेवा संकल्प" अभियान के अंतर्गत आयोजित "आंगन का मिलन" कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन भट्ट द्वारा शिक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

अभिनेता राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले और उसके बाद आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ चले मुकदमे की कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में राजकुमार राव देश के चर्चित वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

26/11 हमले के बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित कहानी

मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई

मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई

मंत्री गणेश जोशी ने कहा, युवा देश और प्रदेश की शक्ति हैं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष विधांत थापली, महासचिव आशुतोष जोशी एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि करिश्मा डुमोगा को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

कब और कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला?

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की निगाहें अब सीरीज अपने नाम करने पर टिकी हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भी क्रिकेट प्रशंसकों की खास नजर रहेगी।

उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ

उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ

यूपीसीएल और उरेडा ने जताई आपत्ति

देहरादून। उत्तराखंड में सोलर बिजली की दरें बढ़ाने की मांग को विद्युत नियामक आयोग ने खारिज कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में कम धूप और सोलर प्लांट से कम बिजली उत्पादन का हवाला देते हुए आरई पावर जनरेटर्स सोसाइटी ने सोलर बिजली का बेंचमार्क टैरिफ बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा नियमों में बदलाव से इनकार करते हुए 19 प्रतिशत क्षमता उपयोग कारक (सीयूएफ) का मानक बरकरार रखा है।

पहाड़ी क्षेत्रों में कम उत्पादन का दिया था तर्क

देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत

देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत

देहरादून - देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद शुरू की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, सड़क सुरक्षा साइनेज, स्ट्रीट एवं ट्रैफिक लाइट, मसूरी में रेस ड्राइविंग और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समेत कई मुद्दों की समीक्षा की गई।

रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद

रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद

देहरादून - देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सात दिवसीय ‘सरस फूड फेस्टिवल’ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। आयोजन में उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ हस्तशिल्प, हथकरघा और स्थानीय स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को तय समयसीमा में तैयारियां पूरी करने और आयोजन को भव्य स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए।

दून में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन गिरफ्तार; 34.75 ग्राम स्मैक बरामद

दून में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन गिरफ्तार; 34.75 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 34.75 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ जिलेभर में चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रायपुर, पटेलनगर और डोईवाला क्षेत्र में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की।

रायपुर में 15.52 ग्राम स्मैक बरामद

↑