Skip to main content

उत्तराखंड

मनसा देवी हादसा- सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता राशि देने का एलान 

मनसा देवी हादसा- सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता राशि देने का एलान 

घायलों को 50-50 हजार की मदद

हादसे पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

देहरादून। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।

विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आये अभिनेता

विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आये अभिनेता

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें वह एक अंडरकवर एजेंट की दमदार भूमिका निभाते दिख रहे हैं। भाई के लिए लड़ाई, देश के लिए मिशन और दुश्मनों से टक्कर—इस ट्रेलर में हर मसाला मौजूद है।

जासूसी मिशन पर निकलते हैं विजय
फिल्म की शुरुआत होती है एक रहस्यमयी आवाज़ से, जो विजय को एक खतरनाक अंडरकवर ऑपरेशन का हिस्सा बनने का आदेश देती है। ट्रेलर में विजय को हथकड़ियों में पुलिस वैन में ले जाया जाता दिखाया गया है। इस दौरान संवाद आता है, "तुझे अपनी मां, काम और घर सब छोड़ना पड़ेगा।"

मनसा देवी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण- महाराज

मनसा देवी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण- महाराज

कहा, घटनाक्रम पर है सरकार की पैनी नजर

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर भगदड़ की घटना में 06 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

देहरादून में उत्तराखंड का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र स्थापित होगा

देहरादून में उत्तराखंड का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र स्थापित होगा

जिलाधिकारी सविन बंसल ने 57.04 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति दी

देहरादून। "नशा मुक्त उत्तराखंड" अभियान को मूर्त रूप देने की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा और निर्देशों पर जिले में उत्तराखंड का पहला सरकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसके लिए 57.04 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। यह केंद्र रायवाला स्थित राजकीय वृद्धाश्रम के प्रथम तल पर संचालित होगा।

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत

हाई-वोल्टेज तार गिरने से मचा हड़कंप, दर्जनों घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

हरिद्वार। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनसा देवी मंदिर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर मार्ग पर एक हाई-वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।

यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण में 24 गुना वृद्धि

यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण में 24 गुना वृद्धि

यूसीसी में रोजाना हो रहे हैं 1600 से ज्यादा विवाह पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। जहां पहले उत्तराखंड विवाह पंजीकरण अधिनियम-2010 के तहत प्रतिदिन औसतन 67 शादियां ही पंजीकृत होती थीं, वहीं यूसीसी लागू होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर प्रतिदिन औसतन 1,634 विवाह पंजीकरण तक पहुंच गया है।

महाराज ने शहीदों को नमन कर कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी

महाराज ने शहीदों को नमन कर कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा में अपने प्राण अर्पण करने वाले शहीद जांबाज सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित घंघोड़ा चांदमारी पहुंचकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूत राजेश गुरुंग को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री जोशी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

सैनिकों और उनके परिवारों की हितैषी राज्य सरकार

सैनिकों और उनके परिवारों की हितैषी राज्य सरकार

विगत वर्षों में लिए कई अहम फैसले

देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण

शहीद सैनिक के एक परिजन को दी जा रही सरकारी नौकरी

पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को कराई जा रही निःशुल्क बदरीनाथ धाम की यात्रा

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की तैयारी

परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए की गई