उत्तराखंड
हाई बीपी में चाय पीना सही या गलत? आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
चाय भारतीय जीवनशैली का एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित लोगों के लिए यह सवाल अक्सर उठता है—क्या चाय पीना सुरक्षित है? क्या इससे ब्लड प्रेशर और ज्यादा बढ़ सकता है या कुछ चाय की किस्में इसके नियंत्रण में मददगार भी साबित हो सकती हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और हालिया अध्ययनों के अनुसार, चाय का असर व्यक्ति की सेहत, उसकी आदतों और चाय के प्रकार पर निर्भर करता है। यानी हर चाय एक जैसी नहीं होती और इसका प्रभाव भी हर किसी पर समान नहीं होता।
मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन
देवभूमि से वीरभूमि तक- उत्तराखंड के सैनिकों के शौर्य को मुख्यमंत्री ने बताया देश की ताकत
देहरादून। देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक में आज शौर्य दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूतपूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ मिलकर देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 वीर सपूतों ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान नई पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।
- Read more about मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन
- Log in or register to post comments
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में गूंजा शौर्य का जयघोष
एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्रों ने मार्च पास्ट कर दिखाया राष्ट्र के प्रति समर्पण
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने चीडबाग स्थित शौर्य स्थल में वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सब एरिया द्वारा आयोजित किया गया था।
- Read more about राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- Log in or register to post comments
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भीषण संघर्ष, 32 की मौत
आम नागरिक और सैनिकों की गई जान, हजारों लोग विस्थापित
UNSC ने बुलाई आपात बैठक, दोनों देशों से संयम बरतने की अपील
बैंकॉक/नोम पेन्ह। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई ताजा झड़पों में शनिवार को 12 और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 32 तक पहुंच गई है। मृतकों में सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं, जिससे संकट और गंभीर हो गया है।
- Read more about थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भीषण संघर्ष, 32 की मौत
- Log in or register to post comments
सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’, फैंस में दिखा उत्साह, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
मार्वल स्टूडियोज ने अपनी नई पेशकश ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के जरिए एक बार फिर अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स को नया जीवन देने की कोशिश की है। चार नए सुपरहीरोज की एंट्री के साथ ये फिल्म न सिर्फ नॉस्टैल्जिया जगाती है, बल्कि भविष्य की ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ की नींव भी रखती है।
बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत
भारत में रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म ने 5.1 करोड़ रुपये की कमाई की।
हिंदी वर्जन से 1.15 करोड़
इंग्लिश वर्जन से 3.75 करोड़
"भाजपा वोटर लिस्ट में कर रही हेराफेरी"- सीएम सिद्धारमैया का बड़ा आरोप
महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक के बाद अब बिहार में भी चुनावी साजिश की आशंका जताई
नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर भारतीय लोकतंत्र की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी गड़बड़ियों और वोटर लिस्ट में हेराफेरी के आरोप लगाए गए थे। सिद्धारमैया ने कहा कि यह सिर्फ आरोप नहीं बल्कि एक गंभीर सच्चाई है, जिससे लोकतंत्र की जड़ें हिल रही हैं।
उत्तराखंड में सभी बांध परियोजनाओं को जल छोड़ने से पहले अनिवार्य सूचना देने के निर्देश
सचिव आपदा प्रबंधन का आदेश – बांध परियोजनाएं समय से करें जनपद प्रशासन और ईओसी को सतर्क
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखण्ड में संचालित समस्त बांध परियोजनाओं को निर्देशित किया है कि वे जब भी जल छोड़ें, तो उसकी पूर्व सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ-साथ संबंधित जनपद प्रशासन को अनिवार्य रूप से साझा करें। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि छोड़ा गया पानी कितने समय में किन क्षेत्रों तक पहुंचेगा और वहां क्या प्रभाव हो सकता है, ताकि आमजन को समय से सतर्क किया जा सके।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिये बलिदान देने की उत्तराखण्ड की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है।
सहकारी बैंकों में खुलेंगे 10 लाख नए खाते- डॉ. धन सिंह रावत
सहकारिता को आधुनिक बनाने के लिए व्यावसायिक नवाचारों को मिलेगा प्रोत्साहन
देहरादून। सहकारिता के क्षेत्र को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिये व्यावसायिक नवाचारों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके अलावा सहकारी बैंकों में 10 लाख नये खाते खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, साथ ही अधिकारियों को माइक्रो एटीएम के वितरण की गति में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। माह अगस्त से प्रदेश की शीर्ष सहकारी संस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जायेगी ताकि सहकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल सके।
कम उम्र में मोटापा बढ़ा सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा, आइये जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय
आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली और तकनीक पर निर्भरता ने बच्चों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है। मोटापा अब सिर्फ बड़ों की ही नहीं, बल्कि बच्चों की भी एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में बढ़ता वजन न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास को भी प्रभावित कर सकता है। यह टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से लेकर डिप्रेशन तक का कारण बन सकता है।