Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तराखंड में हेली सेवाओं का विस्तार, सीएम धामी ने दिए सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने के निर्देश

उत्तराखंड में हेली सेवाओं का विस्तार, सीएम धामी ने दिए सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने के निर्देश

केदारनाथ और आदि कैलाश क्षेत्र को मिलेगा हवाई संपर्क का तोहफा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक उड्डयन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ ही राज्य में हेली सेवाओं के संचालन में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दिए अधिकारियों को निर्देश 

मुंहासों का इलाज अब घर पर, सिर्फ इन 3 चीजों से बनाएं असरदार फेस पैक

मुंहासों का इलाज अब घर पर, सिर्फ इन 3 चीजों से बनाएं असरदार फेस पैक

चेहरे पर मुंहासों का आना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जो न सिर्फ त्वचा की खूबसूरती बिगाड़ती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी कमजोर कर देती है। खास मौकों पर अचानक चेहरे पर निकलने वाले दाने किसी की भी चिंता बढ़ा सकते हैं। इसकी वजहें कई हो सकती हैं—जैसे खराब लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान, तनाव या फिर त्वचा की साफ-सफाई में लापरवाही।

ताबड़तोड़ बैटिंग में सीएम धामी, दो दिन में 7 विभागों की कर डाली समीक्षा

ताबड़तोड़ बैटिंग में सीएम धामी, दो दिन में 7 विभागों की कर डाली समीक्षा

‘गेमचेंजर योजनाओं’ से गुड गवर्नेंस का दिया साफ संदेश

पीएम मोदी के विजन को दे रहे मूर्त रूप

अब सिर्फ फाइलें खंगालने का नहीं, ज़मीन पर नतीजे देने का समय है- सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फुल फॉर्म में हैं। तेज़ रफ्तार फैसले, बैक-टू-बैक विभागीय समीक्षा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सख्त फोकस के जरिए उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश सरकार गति, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन की दिशा में पूरी ताकत से जुटी है। सरकार का एक मात्र फोकस जनता को गुड गवर्नेंस देना है।

शिवभक्ति की लहर: 3.56 करोड़ से अधिक कांवड़ यात्री लेकर लौटे गंगाजल, अंतिम चरण में तेज़ी से बढ़ रही है डाक कांवड़ की रफ्तार

शिवभक्ति की लहर: 3.56 करोड़ से अधिक कांवड़ यात्री लेकर लौटे गंगाजल, अंतिम चरण में तेज़ी से बढ़ रही है डाक कांवड़ की रफ्तार

देहरादून- हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद, मेरठ और बागपत तक शिवभक्ति की अलख जग रही है। धर्मनगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या तीन करोड़ 56 लाख को पार कर चुकी है। सोमवार को ही 55 लाख श्रद्धालु गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।

पुलिस और प्रशासन के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 56 लाख 90 हजार से अधिक शिवभक्त हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों से जल लेकर लौट चुके हैं। बीते 24 घंटों के भीतर श्रद्धालुओं की रफ्तार ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से भराड़ीसैंण में होगा आयोजित

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से भराड़ीसैंण में होगा आयोजित

राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा – सत्र संचालन में नहीं होगी कोई कमी

देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 19 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' TIFF 2025 में होगी प्रदर्शित, अनुराग कश्यप के निर्देशन में सजी सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' TIFF 2025 में होगी प्रदर्शित, अनुराग कश्यप के निर्देशन में सजी सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर दमदार वापसी करने जा रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘बंदर (बंदर पिंजरे में)’ के साथ। यह फिल्म 2025 में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में विश्व स्तर पर पहली बार प्रदर्शित की जाएगी। TIFF इस साल 4 से 14 सितंबर तक कनाडा में आयोजित किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप कर रहे हैं और यह एक ऐसी सच्ची घटना पर आधारित है जिसे आमतौर पर पर्दे पर दिखाने से कतराया जाता है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया कारण

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया कारण

देश में पहली बार किसी कार्यरत उपराष्ट्रपति ने कार्यकाल के बीच में छोड़ा पद , राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से अचानक इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। उन्होंने यह निर्णय स्वास्थ्य कारणों के चलते लिया है। यह देश के संवैधानिक इतिहास में पहला मौका है जब किसी कार्यरत उपराष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के बीच में स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। उनके इस कदम के बाद राजनीतिक दलों और आम जनता में आश्चर्य और चिंता दोनों दिखाई दे रहे हैं।

नाबार्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह

नाबार्ड ने मनाया 44वां स्थापना दिवस समारोह

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे मुख्य अतिथि

उत्कृष्ट कार्यों के लिए एम-पैक्स समितियों और जिला सहकारी बैंकों को सम्मान

लगातार बारिश से कई नदियों का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में खतरे की सीमा के करीब पहुंचा पानी

लगातार बारिश से कई नदियों का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में खतरे की सीमा के करीब पहुंचा पानी

13 स्थानों पर नदियों के जलस्तर की निगरानी, कई जगह स्थिति गंभीर

देहरादून- राज्य में बीते कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जल संसाधन विभाग की बाढ़ नियंत्रण इकाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तक 13 प्रमुख स्थानों पर जलस्तर की निगरानी की गई, जिनमें से पांच जगहों पर जलस्तर में वृद्धि, चार स्थानों पर गिरावट और शेष चार स्थानों पर स्थिरता दर्ज की गई है।