उत्तराखंड
क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज, तो इन सब्जियों से रहें सावधान, वरना बढ़ सकती है दिक्कत
हमारे गले के पास स्थित थायराइड ग्रंथि देखने में तो बेहद छोटी होती है, लेकिन इसका काम शरीर के कई जरूरी कार्यों को संतुलित करना है। यह ग्रंथि खास हार्मोन बनाती है जो मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा और तापमान नियंत्रण जैसे अहम कार्यों को संचालित करते हैं। जब यह ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती, खासकर हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में, तो शरीर में थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना जैसी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं।
उपनल कर्मचारी कविता गुसाई के परिवार को मिली 1.5 लाख की त्वरित सहायता
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मृतका के भाई को सौंपा चेक
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी कविता गुसांई के भाई पंकज गुसाईं को रुपये 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह सहायता उपनल के माध्यम से दी गई है।
दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह
राज्य सरकार और सेवादान संस्था में समझौता, ₹55 में मिलेगा रात्रि विश्राम
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और सेवादान आरोग्य संस्था के बीच तीमारदारों के लिए विश्राम गृह निर्माण को लेकर समझौता (एम.ओ.यू.) हुआ।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज से, जानिए मैच से जुडी सारी जानकारी
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर आ पहुंची है। सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया को अब हर हाल में चौथा टेस्ट जीतना होगा, जो बुधवार से शुरू हो रहा है। लेकिन भारत की राह आसान नहीं है — प्रमुख खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं और प्लेइंग इलेवन को लेकर असमंजस बना हुआ है।
चोटों से जूझती टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती
भाषाई नफरत से बचे महाराष्ट्र, नहीं तो थम जाएगा विकास- राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
मराठी बनाम हिंदी विवाद पर बोले राज्यपाल – विविधता ही हमारी ताकत, हर भाषा का हो सम्मान
मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भाषाई आधार पर फैल रही नफरत न केवल सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ेगी, बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास और निवेश पर भी प्रतिकूल असर डालेगी। राज्यपाल ने सभी से संयम बरतने और भाषाओं को लेकर सम्मान का भाव रखने की अपील की।
‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पांच दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते सिर्फ एक ही फिल्म का बोलबाला है—अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही धूम मचाते हुए कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है और मंगलवार को भी ‘सैयारा’ ने अपनी मजबूती साबित कर दी है। वहीं, साथ रिलीज हुई अन्य फिल्में अब भी दर्शकों का भरोसा जीतने के लिए जूझती नजर आ रही हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
समसामयिक मुद्दों और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विषयों पर हुई विस्तृत बातचीत
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की।
- Read more about मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
- Log in or register to post comments
चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक
निर्वाचन तैयारियों, बूथ सत्यापन और BLO तैनाती पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने देहरादून में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश में चल रही गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में अनियमितताओं की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने दिए एसआईटी गठित करने के निर्देश
भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकृत संस्थाओं द्वारा की गई अनियमितताओं एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि के गबन के गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन के निर्देश दिए गए हैं।
अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अल्मोड़ा जनपद में भाजपा के विभिन्न समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सुबह सबसे पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डिगरा जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार पंकज बजेली के समर्थन में मनान में रोड शो एवं जनसभा के द्वारा चुनाव प्रचार किया।
- Read more about अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments