उत्तराखंड
देहरादून कोर्ट परिसर में फर्जी वकीलों पर सख्ती, ड्रेस में पकड़े गए तो होगी FIR
बार एसोसिएशन ने जारी की सख्त चेतावनी
देहरादून। देहरादून जिला न्यायालय परिसर में अब वकील की वेशभूषा में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जो व्यक्ति वकील नहीं हैं लेकिन उनकी ड्रेस पहनकर परिसर में सक्रिय रहते हैं, उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।
हर उपभोक्ता तक पहुंचेगा स्मार्ट मीटर, यूपीसीएल ने तय किया 4000 मीटर प्रतिदिन का लक्ष्य
अब तक दो लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए गए
देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने प्रदेश में स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। अब तक दो लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में लगाए जा चुके हैं। निगम ने रोजाना 4000 स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने का लक्ष्य तय किया है।
सरकार हादसे की हर बारीकी से जांच कर रही है- नागरिक उड्डयन मंत्री
अहमदाबाद विमान हादसे पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी
हादसे के एक महीने बाद सामने आई जांच रिपोर्ट
राजकुमार राव की 'मालिक' सिनेमाघरों में रिलीज — पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
हमेशा मिडिल क्लास युवक या रोमांटिक किरदारों में नजर आने वाले राजकुमार राव इस बार पूरी तरह बदले अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘मालिक’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे राजकुमार राव का यह नया अंदाज दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई उम्मीद से कमजोर रही।
देहरादून में आधुनिक ऑटोमेटिक पार्किंग व्यवस्था तैयार, मुख्यमंत्री धामी जल्द करेंगे लोकार्पण
कोरोनेशन, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड में तैयार पार्किंग जल्द होगी जनता को समर्पित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "आधुनिक उत्तराखंड" के विजन को साकार करने की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। शहर में यातायात दबाव को कम करने और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से तीन स्थानों—कोरोनेशन अस्पताल, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड—पर ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग सुविधाएं विकसित की गई हैं। इनका जल्द ही मुख्यमंत्री धामी लोकार्पण करेंगे।
देशभर में रोजगार मेले का आयोजन, पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी अहम- पीएम मोदी
नई दिल्ली। शनिवार को देश के 47 शहरों में आयोजित रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया है। उन्होंने दोहराया, "बिना पर्ची, बिना खर्ची" का मंत्र आज की सरकारी भर्तियों की पहचान बन गया है।
उत्तराखंड में खुलेगा देश का पहला सहकारी विश्वविद्यालय
गुजरात दौरे में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की घोषणा, युवाओं को मिलेगा सहकारी प्रबंधन में प्रशिक्षण
देहरादून/अहमदाबाद। गुजरात दौरे के दौरान राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में देश के पहले सहकारी विश्वविद्यालय का कैम्पस खोला जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सहकारी बैंक व गुजरात राज्य सहकारी बैंक (GSCB) कर्मचारियों के प्रशिक्षण और नवाचार के क्षेत्र में एक अनुबंध करेंगे।
- Read more about उत्तराखंड में खुलेगा देश का पहला सहकारी विश्वविद्यालय
- Log in or register to post comments
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: बिना रजिस्ट्रेशन डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर रोक
स्वास्थ्य विभाग का सख्त निर्देश – बिना वैध पंजीकरण कोई भी डॉक्टर नहीं कर सकेगा इलाज
सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 05 लाख पौधे
"हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ की थीम पर मनेगा हरेला पर्व
प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भी रोपे जाएंगे पौधे
ऋण प्रक्रियाओं और बीमा क्लेम में सरलीकरण हो, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर दिया जाए विशेष जोर- मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश