उत्तराखंड
टेनिस अकादमी बनी विवाद की वजह, गुरुग्राम में पिता ने बेटी की ली जान
इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया शव को मोर्चरी भेजा
FSL और फिंगरप्रिंट टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-57 इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना में गुरुवार सुबह पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना करीब सुबह 11:30 बजे की है।
चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता, त्यूणी में पकड़ी गई अवैध विस्फोटक सामग्री
तीन आरोपी हिरासत में, डायनामाइट और डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार
125 किलो डायनामाइट, डेटोनेटर और तार के साथ पकड़े गए आरोपी, दस्तावेज नहीं दिखा पाए
देहरादून। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
श्रद्धा और संस्कृति का संगम बनेगी नंदा देवी यात्रा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
सभी प्रमुख पड़ावों पर चिकित्सा सेवाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का होगा आयोजन
देहरादून। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली माँ नंदा देवी राजजात यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सचिवालय में शुक्रवार प्रातः एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को यात्रा मार्गों की समयबद्ध मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग की स्थापना, सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस तथा टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. मांडविया के दौरे से उत्तराखंड को मिलेगी नई विकास दिशा: गणेश जोशी
मसूरी। उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी आगमन पर केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने उन्हें उत्तराखंड के पारंपरिक व स्थानीय उत्पादों से निर्मित ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की एक भेंट किट भी सौंपते हुए प्रदेश की संस्कृति व उत्पादों की पहचान से परिचित कराया।
देवभूमि से पवित्र नदियों का जल लेकर रवाना हुई कलश यात्रा
मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, कुशीनगर में होगा भगवान सूर्य का जलाभिषेक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए पवित्र नदियों के जल से भरी कलश यात्रा को रवाना किया।
कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति का जलाभिषेक करने के लिए देशभर की करीब 151 पवित्र नदियों से जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड की गंगा, यमुना, अलकनंदा, मंदाकिनी सहित अन्य नदियों का जल लेकर यह कलश यात्रा देवभूमि से रवाना हुई।
कांवड़ यात्रा के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
हरिद्वार। कांवड़ मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 91-9520625934 जारी किया है। इस नंबर पर श्रद्धालु किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव 24x7 साझा कर सकते हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हर कॉल पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडीजी अभिसूचना एपी अंशुमान, आईजी यातायात एनएस नपच्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी डोबाल ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन
शिव पूजन के साथ प्रदेशवासियों के आरोग्य और शांति के लिए की प्रार्थना
गोरखपुर। सावन मास के पहले दिन शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ रुद्राभिषेक एवं वैदिक हवन अनुष्ठान संपन्न किया।
मुख्यमंत्री योगी ने शक्तिपीठ स्थित मंदिर में भगवान शिव का जल, दूध, ऋतुफल रस, बेलपत्र, दुर्वा और कमल पुष्प आदि से विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मठ के आचार्यगणों और पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद की रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों के साथ अनुष्ठान सम्पन्न कराया।
- Read more about सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन
- Log in or register to post comments
नामांकन जांच में खुलासा: 3,382 पंचायत प्रत्याशियों के पर्चे हुए खारिज
देहरादून। उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया 9 जुलाई को पूरी हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक विभिन्न पदों के लिए दाखिल कुल 63,509 नामांकन पत्रों में से 3,382 निरस्त किए गए और 60,127 नामांकन वैध पाए गए।
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
किरसाली चौक से शांति विहार तक जनता से मिले, समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'मेट्रो इन दिनों', फिल्म ने छठे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़ रुपये
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और एक से बढ़कर एक सितारों से सजी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को बॉक्स ऑफिस पर वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता दिख रहा है। शानदार स्टार कास्ट, रोमांटिक कहानी और सोशल मीडिया पर छाए गानों के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है।