उत्तराखंड
हैदराबाद में जहरीली ताड़ी से तबाही: पेट दर्द, उल्टी के बाद बिगड़ी लोगों की हालत, चार की मौत
प्रशासन सख्त, ताड़ी की दुकानों पर छापेमारी और सैंपल की जांच शुरू
हैदराबाद। हैदराबाद में मिलावटी ताड़ी पीने से बढ़ती बीमारियों और मौतों ने हड़कंप मचा दिया है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रारंभिक जांच में ताड़ी में विषाक्त पदार्थ की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने चार संदिग्ध मौतों का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर में 1 लाख करोड़ रूपये की ग्राउंडिंग सेरेमनी को लेकर तैयारियाँ तेज
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को समयबद्ध पूर्णता और समन्वित आयोजन के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को रुद्रपुर में प्रस्तावित 1 लाख करोड़ रूपये की ग्राउंडिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य और प्रभावशाली स्वरूप में आयोजित किया जाए, जिससे राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई गति और पहचान मिले।
भारी बारिश से क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दिए त्वरित मरम्मत के निर्देश
देहरादून। गुरुवार सुबह मसूरी विधानसभा क्षेत्र के देहरादून कैनाल रोड स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुई दीवार की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर मुख्य मार्ग से लगी क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, झज्जर रहा केंद्र
सुबह 9:04 बजे हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 10 सेकंड तक धरती हिलती रही, जिससे लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले के पास स्थित था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, सुबह 9:04 बजे झज्जर से करीब 10 किमी उत्तर में रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झज्जर में दो बार झटके महसूस किए गए—पहला 9:07 बजे और दूसरा 9:10 बजे।
बिहार बना जूनियर रग्बी चैंपियन, उड़ीसा को फाइनल में 14-5 से हराया
खेल मंत्री रेखा आर्या ने देखा मैच, विजेता टीम को किया सम्मानित
देहरादून। दसवीं जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के फाइनल में बिहार की टीम ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप जीत ली है। बिहार की टीम ने फाइनल मैच में एक तरफा मुकाबले में उड़ीसा को 14-5 के अंतर से हरा दिया।
शहरी पुनर्विकास और पार्किंग योजनाओं को लेकर डीएम सविन बंसल की अहम बैठक, डीपीआर शासन को भेजने के निर्देश
शहर में नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती हेतु क्रेेन किए जाएं डबल- डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में शहर के शहरी पुनर्विकास, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान एमडीडीए और स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार की गई योजनाओं की प्रस्तुति प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई।
बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर बद्री-केदार समिति ने जताया आभार
मुख्यमंत्री धामी बोले – चारधाम यात्रा हमारी श्रद्धा और सेवा का प्रतीक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधियों ने चारधाम यात्रा के सफल, सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।
पदक विजेताओं को खेल मंत्री ने किया सम्मानित
देहरादून। बीसवीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया। 25 से 30 जून के बीच देहरादून स्थित हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित 20 वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में देश भर से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें उत्तराखंड के स्पीड और फिगर स्केटिंग के 23 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 9 मेडल हासिल किए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
- Read more about पदक विजेताओं को खेल मंत्री ने किया सम्मानित
- Log in or register to post comments
अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला: रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन
लुत्स्क। यूक्रेन पर रूस ने बीती रात अब तक का सबसे भीषण हमला किया, जिसमें 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेनी वायुसेना ने इसे अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया है। हमले का मुख्य निशाना पश्चिमी यूक्रेन का वोलिन क्षेत्र और राजधानी लुत्स्क रही, जहां की सीमाएं पोलैंड और बेलारूस से लगती हैं। इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और बिजली-संचार व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा।
गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा, महिसागर नदी पर बना पुल अचानक ढहा, 9 लोगों की मौत
पीएम मोदी और सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख
मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता का एलान
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब आणंद और पादरा को जोड़ने वाला 45 साल पुराना गम्भीरा पुल अचानक टूट गया। पुल के ऊपर से गुजर रहे चार वाहन – दो ट्रक, एक बोलेरो SUV और एक पिकअप वैन – सीधा महिसागर नदी में गिर गए। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है।