उत्तराखंड
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का किया शुभारंभ
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को सेलाकुई स्थित परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यशाला की स्मारिका का भी विमोचन किया।
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
शिवपुरी में मिला लापता आशीष जैन का शव
ऋषिकेश। कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव घटना के पांच दिन बाद शिवपुरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिला।
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है। अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा कर फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस जानकारी के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म ‘धमाल 4’ से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 12 जून को रिलीज किया जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
देहरादून: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण और प्रतिपूरक वनीकरण (सीए) भूमि चयन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
सुनियोजित विकास से समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
565 में से 353 मुख्यमंत्री घोषणाएं पूर्ण, शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*
लंबित घोषणाओं पर विभागों को नोटिस, समयसीमा तय कर होगी जवाबदेही*
126 मुख्यमंत्री घोषणाओं पर कार्यवाही गतिमान, शीघ्र जनता को समर्पित करने पर जोर*
जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्य-डीएम*
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें- मंडलायुक्त
मानसून से पूर्व कलवर्ट, नालियों एवं स्क्रबर की सफाई के निर्देश
पौड़ी। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान दैवीय आपदाओं से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को स्वीकृत कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति लायी जाय।
- Read more about आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
- Log in or register to post comments
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उन्हें बधाई देते हुए इसे देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
फिटनेस टेस्ट के दौरान चोटिल हुए हार्दिक, तीन सप्ताह रहेंगे क्रिकेट से दूर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। फिटनेस से जुड़ी नई समस्या सामने आने के बाद बीसीसीआई ने उनकी वापसी को फिलहाल टालने का फैसला किया है। ऐसे में तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम प्रबंधन को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
काशीपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के "अपराध मुक्त उत्तराखंड" विजन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं।