उत्तराखंड
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी लाभार्थियों के खातों में जुलाई और अगस्त 2026 की धनराशि
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने शासकीय आवास में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ की धनराशि जारी की।
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
वीर शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री धामी
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन शहीद स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया।
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
देहरादून। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले में दून पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करता था और आरोप है कि उसने खाताधारकों से जमा करने के लिए ली गई धनराशि बैंक में जमा नहीं की।
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर... ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रणबाली’ का टीजर जारी कर दिया गया है। करीब ढाई मिनट के इस टीजर में 19वीं सदी के ब्रिटिश शासनकाल की पृष्ठभूमि दिखाई गई है, जहां अत्याचार के खिलाफ एक योद्धा हथियार उठाता है। फिल्म में विजय देवरकोंडा इसी योद्धा के किरदार में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा की भूमिका निभा रही हैं।
अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की कहानी
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में सुविधाओं का विस्तार, करीब 100 बच्चों को मिलेगा शिक्षा और संरक्षण का सहारा
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
जानिए कब और कहां होगा मुकाबला
नई दिल्ली। महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में है और ग्रुप चरण के अपने सभी मुकाबले जीतकर ग्रुप-ए में शीर्ष पर रही है। ऐसे में सेमीफाइनल में भी टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
फर्जी तरीके से लोन दिलाने वाले एजेंटों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर
देहरादून। जनपद में ऋण और ऋण बीमा के नाम पर लगातार मिल रही धोखाधड़ी की शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आमजन की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर फर्जी तरीके से ऋण दिलाने, अनावश्यक दस्तावेज तैयार कराने या एजेंटों के माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
महाराज ने शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश
चौबट्टाखाल विधानसभा में श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविर में हजारों श्रमिकों ने करवाया पंजीकरण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
लंबित शमनीय आपराधिक, चेक बाउंस, बैंक ऋण, पारिवारिक एवं दीवानी मामलों की होगी सुनवाई
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशों के अनुपालन में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति द्वारा आगामी 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को माननीय उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का उद्देश्य लंबित वादों एवं विवादों का आपसी सहमति, समझौते और सुलह के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।