उत्तराखंड
भारत अपने हिस्से का पानी राजस्थान जैसे जल-संकटग्रस्त राज्यों के खेतों तक पहुंचाएगा- गृह मंत्री अमित शाह
सिंधु जल संधि पर भारत का निर्णायक रुख, पाकिस्तान को अब नहीं मिलेगा पानी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए सिंधु जल संधि पर दोटूक रुख अपनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान की हरकतों के चलते अब इस ऐतिहासिक संधि की बहाली संभव नहीं है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई
देहरादून। 2 दिन के उत्तराखंड प्रवास के बाद शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना हो गई। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व अन्य लोगों ने उन्हें विदा किया।
2 दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना जन्मदिवस एनआईवीएच के दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया। इसके बाद शनिवार को वह देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई।
- Read more about कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई
- Log in or register to post comments
पंचायत चुनाव: दो फेज में होंगे चुनाव, 10 और 15 जुलाई को वोटिंग, 19 जुलाई को नतीजे
देहरादून - उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार यह चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण की वोटिंग 10 जुलाई को जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 15 जुलाई को कराई जाएगी। चुनाव परिणामों की घोषणा 19 जुलाई को की जाएगी।
सीएम ने भराड़ीसैंण से दिया "हर घर योग, हर जन निरोग'’ का संदेश
सीएम संग आठ देशों के प्रतिनिधियों ने भराड़ीसैंण में किया योगाभ्यास
मुख्यमंत्री ने राज्य में योग नीति का किया शुभारंभ
गैरसैंण की धरती से मुख्यमंत्री का उदघोष : उत्तराखंड को बनाएंगे योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी
गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की होगी स्थापना
राष्ट्रपति ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, कहा– “योग भारत की चेतना और विरासत का प्रतीक”
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल ने की सनातन परंपरा और वैश्विक एकता की बात
मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड की ‘योग नीति 2025’ को बताया ऐतिहासिक पहल
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग भारत की चेतना, विरासत और 'सॉफ्ट पावर' का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानवता को जोड़ने का माध्यम बन गया है। “योग व्यक्ति से व्यक्ति, समुदाय से समुदाय और देश से देश को जोड़ने का कार्य करता है,”।
दृष्टिबाधित बच्चों की प्रस्तुति से भावुक हुई राष्ट्रपति मुर्मू, मंच पर ही छलके आंसू
भावुक क्षण में राष्ट्रपति ने कहा– इन बच्चों की आवाज़ में सरस्वती का वास है
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन के अवसर पर जब देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) पहुंचीं, तो वहां के माहौल में भावनाओं का एक विशेष रंग घुल गया। दृष्टिबाधित बच्चों की मधुर और आत्मीय प्रस्तुति ने राष्ट्रपति को इतना भावुक कर दिया कि उनके आंसू छलक पड़े। बच्चों द्वारा ‘तुम जियो हजारों साल...’ और ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ की प्रस्तुति ने माहौल को भावविभोर कर दिया।
विश्व को भारतीय ज्ञान परंपरा का वरदान है योग- रेखा आर्या
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास में शामिल हुई जानी-मानी हस्तियां
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। यह आयोजन दर्जनभर से अधिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया।
प्राकृतिक सौंदर्य और लोकसंस्कृति ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन
गैरसैंण में जुटे 8 देशों के राजनयिक, योग दिवस को मिला वैश्विक रंग
भराड़ीसैंण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वो सभी अभिभूत नज़र आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्र को अद्भुत और हर रूप से समृद्ध स्थल बताया।
डीएम की सख्ती से विधवा को मिला न्याय, बैंक ने लौटाए कागज और माफ किया ऋण
डीसीबी बैंक पर कार्रवाई के बाद ₹15.50 लाख का लोन हुआ रद्द
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त और जनहितकारी रवैये के चलते एक वर्ष से न्याय की गुहार लगा रही विधवा महिला को आखिरकार इंसाफ मिल गया। डीएम के आदेश पर जिला प्रशासन ने डीसीबी प्राइवेट लिमिटेड बैंक, देहरादून की राजपुर रोड स्थित शाखा को सील कर दिया, जिससे बैंक प्रबंधन हरकत में आया और फरियादी शिवानी गुप्ता को उनकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और नो ड्यूज सर्टिफिकेट उनके घर जाकर सौंप दिए गए।
महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन में संवासिनियों व बच्चों के साथ किया योग
योग हमारी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित करके हमारे अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करता है- कुसुम कण्डवाल