Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

कच्चे मकान की दीवार ढहने से मां-बाप और दो मासूम बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ओडाटा गांव के मोरा तोक में एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिससे पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ चार जिंदगियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया।

'मालिक' का नया गाना 'दिल थाम के' हुआ रिलीज, हुमा कुरैशी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

'मालिक' का नया गाना 'दिल थाम के' हुआ रिलीज, हुमा कुरैशी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

11 जुलाई को रिलीज होगी 'मालिक', टीज़र और गानों ने पहले ही बढ़ाया क्रेज

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'मालिक' इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नया गाना 'दिल थाम के' रिलीज हो चुका है, जिसमें हुमा कुरैशी अपने जबरदस्त डांस मूव्स और दिलकश अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती नजर आ रही हैं। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'नामुमकिन' दर्शकों की खूब सराहना पा चुका है।

प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर- रेखा आर्या

प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर- रेखा आर्या

पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

श्रीनगर। शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। यह आयोजन श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय चौरास परिसर के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में किया गया।

इस दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में कुल 196 और पौड़ी जनपद में 697 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।

धूलकोट के पास भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ी दो कारें, एक की मौत

धूलकोट के पास भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ी दो कारें, एक की मौत

भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

देहरादून-  धूलकोट क्षेत्र में डाट काली मंदिर के समीप दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

साई सुदर्शन को मिल सकता है डेब्यू का मौका

बुमराह-सिराज की आक्रामक जोड़ी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की परीक्षा

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की बहुप्रतीक्षित सीरीज़ का आगाज़ आज यानि शुक्रवार से हेडिंग्ले के ऐतिहासिक मैदान पर हो रहा है। नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम एक नए युग की शुरुआत कर रही है। बदलावों से गुजर रही टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की आक्रामक 'बज़बॉल' चुनौती है, जिसने टेस्ट क्रिकेट के खेल को नए सांचे में ढाल दिया है।

एअर इंडिया ने आठ उड़ानें की रद्द, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित

एअर इंडिया ने आठ उड़ानें की रद्द, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित

रखरखाव और संचालन कारणों से चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को किया गया रद्द

ग्राहक सेवा नंबर और वेबसाइट के ज़रिए दी जा रही अद्यतन जानकारी

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने हालिया तकनीकी निरीक्षण और परिचालन चुनौतियों के चलते देश-विदेश की कई उड़ानों को रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को रद्द करने की पुष्टि की है। कंपनी यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं और टिकट वापसी का विकल्प भी दे रही है।

धामी सरकार की सख्ती, रिखणीखाल करंट हादसे पर तत्काल एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड

धामी सरकार की सख्ती, रिखणीखाल करंट हादसे पर तत्काल एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड

कार्यस्थलों पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- धामी

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद अंतर्गत रिखणीखाल ब्लॉक के वड्डाखाल क्षेत्र में विद्युत लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। इस हादसे पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

30 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल

30 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल

मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में यूएसडीएमए ने शुरू की तैयारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान प्रभावी तरीके से राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।  सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों को मॉक ड्रिल कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

जनहित कार्यों की रीढ़ बनेगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां- रेखा आर्या

जनहित कार्यों की रीढ़ बनेगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां- रेखा आर्या

7 जनपदों में नवनियुक्त 2258 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

हरिद्वार में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

हरिद्वार। गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 7 जनपदों में चयनित की गई 2258 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन हरिद्वार में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय स्थित सभागार में किया गया और 6 जनपदों से अधिकारी व नवनियुक्त महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।