Skip to main content

उत्तराखंड

विदेशी भाषा से नहीं, अपनी भाषा से बनेगा सशक्त भारत- गृह मंत्री अमित शाह

विदेशी भाषा से नहीं, अपनी भाषा से बनेगा सशक्त भारत- गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री बोले– अंग्रेजी बोलने का दिखावा अब शर्म की वजह बनेगा

नई दिल्ली। "भारतीय भाषाएं केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, अस्मिता और आत्मगौरव की पहचान हैं।" यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत अपनी भाषाई विरासत को पुनर्जीवित कर दुनिया का नेतृत्व देशी भाषाओं के माध्यम से करे।

खतरनाक स्थान होंगे 'नो सेल्फी जोन' घोषित, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

खतरनाक स्थान होंगे 'नो सेल्फी जोन' घोषित, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने तैयार किया विस्तृत प्लान

देहरादून। प्रदेश में दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार अब खतरनाक स्थलों को "नो सेल्फी ज़ोन" घोषित करने की तैयारी में है। सुरक्षित क्षेत्रों को चिन्हित कर उन्हें सुव्यवस्थित "सेल्फी जोन" के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित ढंग से अपनी यादें संजो सकें।

सही डाइट के बावजूद भी नहीं घट रहा वजन? जानिए वजह

सही डाइट के बावजूद भी नहीं घट रहा वजन? जानिए वजह

आज की आधुनिक जीवनशैली में वजन कम करना बहुत से लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य बन गया है। हम सभी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारी ही कुछ गलत आदतें रुकावट बन सकती हैं। ये आदतें न केवल हमारे वजन घटाने के प्रयासों को धीमा करती हैं, बल्कि कभी-कभी उन्हें पूरी तरह से रोक भी देती हैं।

आयुष्मान भारत योजना- अब गांवों में भी मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

आयुष्मान भारत योजना- अब गांवों में भी मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

राज्य सरकार ने सभी पीएचसी और सीएचसी को योजना में सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश

देहरादून। राज्य सरकार अब आयुष्मान भारत योजना को गांवों तक पहुंचाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रही है। जल्द ही प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीकी केंद्रों पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

तेज रफ्तार का कहर- सड़क पर खड़ी पिकअप से टकराई कार, 9 की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार का कहर- सड़क पर खड़ी पिकअप से टकराई कार, 9 की दर्दनाक मौत

पुणे के मोरगांव रोड पर हुआ हादसा, मृतकों में बच्चे भी शामिल

पुणे — पुणे जिले के जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई। हादसा एक होटल के बाहर उस समय हुआ, जब वहां एक पिकअप वाहन से फ्रिज उतारा जा रहा था।

डीएम सविन बंसल ने किया ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

डीएम सविन बंसल ने किया ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

आईसीयू, टीकाकरण कक्ष और लैब व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

ऋषिकेश — जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन कक्ष, टीकाकरण कक्ष, ट्रामा सेंटर, आईसीयू समेत अन्य विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई कमियों पर गहरी नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री आवास में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

मुख्यमंत्री आवास में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

धामी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया योग सत्र में भाग

मुख्यमंत्री धामी ने योग को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का दिया संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

असहाय वृद्ध महिलाओं के लिए योजना जल्द- रेखा आर्या

असहाय वृद्ध महिलाओं के लिए योजना जल्द- रेखा आर्या

महिला लक्षित स्वरोजगार योजनाओं के बाद महिला सशक्तिकरण विभाग का अगला संकल्प

देहरादून। प्रदेश के दुर्गम ग्रामीण इलाकों की असहाय वृद्ध महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक संबल देने के लिए जल्द एक योजना लाने की तैयारी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इस बाबत विभाग के अधिकारियों को योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए है।

धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सहकारिता, पशुपालन, डेयरी और पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। यह बैठक राज्य के प्रशासनिक और विकासात्मक फैसलों के लिहाज से अहम रही।

बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को अवगत कराया कि सहकारिता विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक ऑडिट अनिवार्य किया जाएगा। इसके लिए उप निबंधक (ऑडिट) स्तर-11 का नया पद सृजित किया गया है, जो पांच वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत

तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 23 जून तक अस्थिर मौसम की चेतावनी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगलचट्टी के पास अचानक हुए भूस्खलन ने पैदल मार्ग को हिला कर रख दिया। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तत्परता से मोर्चा संभाला और घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए रवाना किया।