उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री धामी की बड़ी पहल
17 जून मंगलवार को 11 बजे से सूचना निदेशालय में लगेगा विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प
दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे मौजूद
265 से अधिक जांचें होंगी पूरी तरह नि:शुल्क
आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से होगा योग- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योग शिविर का शुभारंभ
देहरादून। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से योग कराया जाएगा। सोमवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
उत्तराखंड के अस्पताल बनेंगे आधुनिक चिकित्सा केंद्र
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सरकार की बड़ी पहल
मेडिकल कॉलेजों में तैयार होंगे एडवांस ऑपरेशन थियेटर
देहरादून। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ कर प्रदेश के जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेजों को सम्पूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदाता बनाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।
- Read more about उत्तराखंड के अस्पताल बनेंगे आधुनिक चिकित्सा केंद्र
- Log in or register to post comments
ईरान-इजरायल के बीच मिसाइल युद्ध हुआ और घातक
ईरान ने दागी 100 मिसाइलें, इजरायल में 224 लोगों की मौत का दावा
ईरान/ इजरायल। पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है। सोमवार तड़के ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने एक नई दिशा ले ली जब ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र के नजदीक जोरदार धमाकों की खबर सामने आई। इन विस्फोटों के साथ ही इलाके में 2.5 तीव्रता के हल्के भूकंपीय झटके दर्ज किए गए, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई।
- Read more about ईरान-इजरायल के बीच मिसाइल युद्ध हुआ और घातक
- Log in or register to post comments
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने देहरादून में किसानों से किया संवाद, सुनी जमीनी समस्याएं
70 से अधिक किसानों ने साझा की समस्याएं और सुझाव
देहरादून। केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने जनपद देहरादून के कृषकों के साथ संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के कृषकों से चर्चा की तथा कृषकों के सुझाव भी लिए. इस दोरान कृषि यांत्रीकरण योजना अंतर्गत अनुदान 80 प्रतिशत एवं ऑनलाइन करने हेतु निवेदन किया गया. कृषकों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जीरो आईटीआर फाइल करने वाले कृषकों को भी सम्मान निधि दिए जाने का आग्रह किया गया।
चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
मौसम की चुनौतियों के बावजूद नहीं थम रही श्रद्धालुओं की आस्था
केदारनाथ में 10 लाख से अधिक ने किए दर्शन
देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी आस्था और उत्साह की गवाह बन रही है। यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को हुई थी और अब तक महज 45 दिनों में देश-विदेश से आए करीब 28 लाख श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'हाउसफुल 5' की रफ्तार, जानिए फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन
वीकेंड छोड़ बाकी दिनों में लगातार घटी कमाई, दर्शक नहीं दिखा रहे रुचि
अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की अदाकारी वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आठवें दिन ही फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शुरूआत औसत रही। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में कुछ उछाल आया। बाकी दिनों फिल्म की कमाई घटती रही। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया।
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी- रेखा आर्या
खेल मंत्री रेखा आर्या ने चौथी किओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित
देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रही चौथी किओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बीते माह उज्बेकिस्तान में देश के लिए मेडल जीतने वाले तीन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
भू-कानून उल्लंघन पर जिला प्रशासन की सख्ती, अब तक 900 बीघा जमीन सरकार में निहित
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने फार्महाउस-होमस्टे के नाम पर कब्जाई गई जमीनों पर कसी नकेल
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का विषय उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 154, 4(3) क, ख तथा बिना अनुमति के 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि क्रय के उल्लंघन से जुड़े मामलों में धारा 166/167 की प्रगति की समीक्षा था।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट
महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं की सुरक्षा पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की । मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमती विजया किशोर रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल भी उपस्थित थी।