उत्तराखंड
कैंची धाम बाईपास परियोजना फिर अटकी, वन विभाग ने लौटाई फाइल
चिह्नित भूमि को अनुपयुक्त बताते हुए वन विभाग ने जताई आपत्ति, अब दोबारा भेजा जाएगा प्रस्ताव
नैनीताल। काठगोदाम से कैंचीधाम के बीच प्रस्तावित बाईपास निर्माण को लेकर एक बार फिर अड़चन सामने आई है। इस बाईपास के लिए चिन्हित की गई वन भूमि पर वन विभाग ने आपत्ति दर्ज करते हुए प्रशासन की ओर से भेजी गई फाइल वापस लौटा दी है। विभाग का कहना है कि क्षतिपूरक वनीकरण के लिए दी गई भूमि उपयुक्त नहीं है, क्योंकि उसमें आधे हिस्से पर पहले से ही पौधरोपण किया जा चुका है।
उत्तराखंड में मौसम का बदला रुख, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
18 जून तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी
देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बीती रात राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने तापमान को नीचे गिरा दिया है, जिससे लंबे समय से चल रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग ने राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी तेज बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट लागू किया गया है।
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर थकान और सुस्ती क्यों? आइये जानते हैं इसकी असली वजह
क्या कभी ऐसा होता है कि रात में पूरी नींद लेने के बावजूद, आपको दिनभर अजीब सी सुस्ती महसूस होती है या हर समय नींद आती है? यह सिर्फ सामान्य थकान नहीं, बल्कि एक गंभीर स्थिति हो सकती है जिसे हाइपरसोम्निया कहते हैं। इसमें व्यक्ति को सामान्य से कहीं ज्यादा नींद की आवश्यकता होती है, जो उनकी दिनचर्या और काम पर बुरा असर डालती है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- "परमाणु खतरे को हर हाल में खत्म करेंगे"
इजरायल। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए सैन्य कार्रवाई की मजबूरी और रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान से उत्पन्न परमाणु खतरे को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता।
उत्तराखंड को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी तैनाती को मंजूरी
देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 29 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती का अनुमोदन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दे दिया है। इसके साथ ही पी.एम.एच.एस. संवर्ग के इन चिकित्सकों को पी.जी. के उपरांत उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दे दी गई है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी।
- Read more about उत्तराखंड को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर
- Log in or register to post comments
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक, दो मजदूरों की मौत
लिंटर बांधने जा रहे थे दोनों युवक, रास्ते में हो गया हादसा
हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूर युवकों की जान चली गई। ये दोनों युवक गौला पुल पार कर चोरगलिया की ओर जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार में आ रही सिलेंडर लदी पिकअप से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
एअर इंडिया विमान हादसा: पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा, अधिकारियों से ली विस्तृत जानकारी
एअर इंडिया विमान हादसे में 266 की मौत, पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल
प्रधानमंत्री ने सिविल अस्पताल में घायलों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
अहमदाबाद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सीएम धामी ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के लिए की प्रार्थना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्ति की।
राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में दी वन संपदा को रोजगार से जोड़ने की सलाह
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन विभाग को निर्देश दिए कि वनों के संरक्षण के साथ-साथ वन संपदा को आमजन की आजीविका से जोड़ने के ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि ईकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए आगामी 10 वर्षों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए और वन क्षेत्रों के आसपास ईको-टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।
महाराज ने विमान हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, घटना पर जताया दुःख
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को अत्यंत दुःखद, चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।