Skip to main content

उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक में 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक में 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

देखें, कैबिनेट के फैसले

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बुधवार को हुई अहम बैठक में कई विभागों के बाबत अहम फैसले लिए गए।

1 - श्री बद्रीनाथ धाम परिक्षेत्रान्तर्गत Artwork for Sudarshan Chakra Sculpture at Arrival Plaza in Badrinath के निर्माण एवं स्थापना के कार्य की अनुमति प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा दी गई अनुमति।

सेतु आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी सशक्तिकरण रिपोर्ट

सेतु आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी सशक्तिकरण रिपोर्ट

वित्तीय स्वायत्तता, स्मार्ट गवर्नेंस और आपदा-प्रबंधन पर दिया जोर

उत्तराखंड में शहरी निकायों को मिलेगा नया बल

देहरादून। उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को स्वायत्त और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सेतु आयोग ने नगर निकाय सशक्तिकरण पर आधारित विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सौंपी।

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

ऑपरेशन सिंदूर और आतंकी हमलों पर विपक्ष की विशेष सत्र की मांग के बीच आया शेड्यूल

नई दिल्ली। देश की संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब विपक्ष की ओर से "ऑपरेशन सिंदूर" और पहलगाम हमले को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग जोर पकड़ रही थी।

बीमा क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी

लोकसभा में गरजे त्रिवेदी, बोले- राहुल गांधी ने किया सेना का अपमान

लोकसभा में गरजे त्रिवेदी, बोले- राहुल गांधी ने किया सेना का अपमान

सेना की ब्रीफिंग को 'आत्मसमर्पण' कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

सुधांशु त्रिवेदी बोले – विपक्ष के नेता में अब भी नहीं दिखती परिपक्वता

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सेना की कार्रवाई को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री धामी की पहल- लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

मुख्यमंत्री धामी की पहल- लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम आवंटन एवं भुगतान संस्कृति निदेशालय से

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में लोक संस्कृति के सम्वर्धन से जुड़े सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों के व्यापक हित में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु मार्ग दुर्घटना की स्थिति में लोक कलाकारों का दुर्घटना बीमा (इंश्योरेंस) किये जाने की घोषणा करते हुए निर्देश दिये हैं कि संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम आवंटन एवं भुगतान संस्कृति निदेशालय से किया जाए।

आईपीएल 2025- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब किया अपने नाम 

आईपीएल 2025- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब किया अपने नाम 

विराट कोहली की टीम ने 18 साल बाद उठाई ट्रॉफी, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का फाइनल क्रिकेट इतिहास में यादगार बन गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी पहली ट्रॉफी जीतकर 18 साल की लंबी प्रतीक्षा को समाप्त कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बैंगलोर आईपीएल खिताब जीतने वाली आठवीं टीम बन गई।

5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान से जुड़ेंगे उच्च शिक्षण संस्थान

टीबी व नशा मुक्त अभियान में होगी विश्वविद्यालयों की भागीदारी

खेल मंत्री के निर्देश पर कॉन्ट्रैक्ट कोचों का कार्यकाल एक साल बढ़ा

खेल मंत्री के निर्देश पर कॉन्ट्रैक्ट कोचों का कार्यकाल एक साल बढ़ा

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग में पिछले साल तैनात किए गए कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। खेल निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र भेजा है।

शासनादेश के मुताबिक इन कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को पहले 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था। यह कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ जनपदों से खेल मंत्री को यह शिकायत मिली थी कि इन कोचों को आगे काम नहीं दिया जा रहा है।

गर्मी में शिशु की देखभाल में न बरतें लापरवाही, इन गलतियों से करें परहेज

गर्मी में शिशु की देखभाल में न बरतें लापरवाही, इन गलतियों से करें परहेज

गर्मियों का मौसम छोटे बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तेज धूप, लू और पसीना छोटे बच्चों को जल्दी प्रभावित करता है। ऐसे में माता-पिता को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। गर्मियों में थोड़ा ध्यान और देखभाल नन्हे शिशु को स्वस्थ, सुरक्षित और खुश रख सकती है। हालांकि जाने-अनजाने में माता-पिता कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं तो बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में अगर कोई असामान्य लक्षण दिखे, जैसे बुखार, स्किन रैश या सुस्ती तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आपके घर में नन्हा मेहमान है तो गर्मियों में इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां- रेखा आर्या

जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां- रेखा आर्या

जनपद देहरादून में नवनियुक्त 212 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति

देहरादून। मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून जनपद में चयनित की गई 212 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय स्थित सभागार में किया गया।