उत्तराखंड
गुलदार के हमले में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
वन विभाग और पुलिस अलर्ट, गुलदार की तलाश शुरू
पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल जिले के एकेश्वर ब्लॉक के मुंडियाफ गांव में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
सोमवार शाम को मृतक बाजार जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव पास के पीपली गांव के निकट वनगढ़ क्षेत्र की सड़क पर बरामद हुआ। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
दोनों टीमें पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के लिए आमने-सामने, अहमदाबाद में होगा महामुकाबला
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का खिताबी जंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें पहली बार चैंपियन बनने के इरादे से आमने-सामने होंगी। वर्षों से खिताबी सूखे से जूझ रही इन दोनों फ्रेंचाइज़ियों के लिए यह फाइनल किसी सपने से कम नहीं है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
हरिद्वार ज़मीन घोटाले पर धामी सरकार का ऐतिहासिक वार, 2 IAS, 1 PCS समेत 12 अफसर निलंबित, विजिलेंस को सौंपी गई जांच
15 करोड़ की ज़मीन 54 करोड़ में, CM बोले न कोई बच पाएगा, न कोई छिप पाएगा, पद नहीं-जवाबदेही ज़रूरी
देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष अधिकारियों पर सीधा और कड़ा प्रहार किया है। हरिद्वार ज़मीन घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए निर्णय केवल एक घोटाले के पर्दाफाश की कार्रवाई नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक और राजनीतिक संस्कृति में एक निर्णायक बदलाव का संकेत हैं।
पीएम मोदी की अगुवाई में मंत्रिपरिषद की बैठक कल, विकसित भारत के लक्ष्य पर रहेगा जोर
जाति जनगणना और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रचार पर विशेष फोकस
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक उनके तीसरे कार्यकाल की दूसरी मंत्रिपरिषद बैठक होगी और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार सभी वरिष्ठ मंत्री एक साथ विचार-विमर्श करेंगे। बैठक में बीते एक वर्ष की नीतिगत उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सार्वजनिक संवाद की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 11 साल, सीएम धामी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियाँ
सीएम धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” वर्चुअल कार्यक्रम को किया संबोधित
गत 11 वर्ष भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक काल - मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनमानस की आकांक्षाओं को यथार्थ में बदलने की स्वर्णिम यात्रा
महाराज ने पत्रकार धूलिया के असामयिक निधन पर जताया दु:ख
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए इस घटना को पत्रकारिता जगत की अपूर्ण क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक सजग, निष्पक्ष और जनभावनाओं से जुड़े पत्रकार थे। पत्रकारिता में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
- Read more about महाराज ने पत्रकार धूलिया के असामयिक निधन पर जताया दु:ख
- Log in or register to post comments
विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री
ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक बनायी जाए विस्तृत योजना
असम में मानसून की एंट्री के साथ तबाही- भारी बारिश से 20 जिलों के 764 गांव जलमग्न
तटबंध, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त, परिवहन सेवाएं ठप
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर भारत में मानसून की दस्तक के साथ ही तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। असम में हालात सबसे अधिक बिगड़े हैं, जहां 20 जिलों के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं और लगभग चार लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
कछार जिला सबसे ज्यादा प्रभावित
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केदारनाथ-बद्रीनाथ में किए दर्शन, देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
सीएम बनने के बाद पहली बार धर्मनगरी पहुंचीं रेखा गुप्ता
देहरादून। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्पित कर देशवासियों की समृद्धि और उन्नति की कामना की। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम भी गईं और दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।
देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटे में 203 नए केस आये सामने
साल 2025 में अब तक 32 मौतें, दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का असर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। 2 जून की सुबह 8 बजे तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3961 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 203 नए सक्रिय मरीज जुड़े हैं और इस दौरान संक्रमण के कारण चार और लोगों की मौत हो गई है। साल 2025 में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 32 हो गई है।